बनर्जी का ये बयान दार्जिलिंग से
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा की सदस्यता से निष्कासित करने के फैसले को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संसदीय लोकतंत्र के साथ विश्वासघात करार दिया है। गौरतलब है कि पैसे लेकर सवाल पूछने यानी कैश फॉर क्वेरी मामले में महुआ मोइत्रा पर गाज गिरी है। ममता बनर्जी ने कहा कि ये संसदीय लोकतंत्र के लिए शर्म की बात है और जिस तरह से महुआ मोइत्रा का निष्कासन हुआ उसकी हम निंदा करते हैं और पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। ममता ने कहा कि भाजपा हमें चुनाव में हरा नहीं सकती इसलिए उन्होंने बदले की राजनीति का सहारा लिया है। ममता ने कहा कि आज दुखद दिन है और ये कदम भारतीय संसदीय लोकतंत्र के साथ विश्वासघातहै।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया किभाजपा ने महुआ मोइत्रा को अपना पक्ष रखने की भी अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि महुआ बड़े जनादेश के साथ संसद में लौटेंगी। वहीं ममता ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा सोचती है कि वो जो चाहे कर सकती है, क्योंकि उनके पास प्रचंड बहुमत है तो उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि एक दिन ऐसा भी आ सकता है, जब वे सत्ता में नहीं रहेंगे। ममता बनर्जी का ये बयान दार्जिलिंग से आया है।
Latest News
- विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
- भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री
- चुनाव से पहले लोगों का दिल जीतना जरुरी
- मोहन यादव ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube | Instagram