Home राजनीति दिल्ली का गुस्सा लखनऊ में क्यों उतार रहे हैं? Akhilesh Yadav का CM Yogi पर तंज

दिल्ली का गुस्सा लखनऊ में क्यों उतार रहे हैं? Akhilesh Yadav का CM Yogi पर तंज

by Rashmi Rani 2 August 2024, 12:16 PM IST (Updated 22 July 2025, 2:56 PM IST)
2 August 2024, 12:16 PM IST (Updated 22 July 2025, 2:56 PM IST)
दिल्ली का गुस्सा लखनऊ में क्यों उतार रहे हैं? Akhilesh Yadav का CM Yogi पर तंज

UP Politics: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बिना किसी का नाम लिए इशारों-इशारों में सीएम योगी आदित्‍यनाथ पर पलटलवार किया है.

02 August, 2024

UP Politics : यूपी विधानसभा में एक दिन पहले गुरुवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समाजवादी पार्टी पर भड़कते हुए नजर आए. सीएम ने राज्य के कानून व्‍यवस्‍था से लेकर नौकरियों तक के मुद्दे को लेकर SP और कांग्रेस पर तीखे वार किए. सीएम ने कहा कि जब भी कहीं अपराध होता है तो समाजवादी पार्टी का कनेक्‍शन सामने आता है. वहीं, अब इस पर SP प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए इशारों-इशारों में सीएम यागी आदित्‍यनाथ पर पलटलवार किया है.

अखिलेश यादव ने सीएम को दिया जवाब

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया – ‘दिल्ली का गुस्सा लखनऊ में क्यों उतार रहे हैं? सवाल यह है कि इनकी प्रतिष्ठा को ठेस किसने पहुंचाई? कह रहे हैं सामनेवालों से पर बता रहे हैं पीछेवालों को. कोई है पीछे?’ बिना किसी का नाम लिए उन्होंने सीएम पर निशाना साधा है. बता दें कि सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने विधानसभा में कहा था कि मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं ना ही मेरी प्रतिष्ठा का सवाल है, क्योंकि यहां से भी ज्यादा प्रतिष्ठा मुझे मठ में मिल जाती है.

जानें क्या है पूरा मामला

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने गुरुवार को विधानसभा में कहा था कि अयोध्या में बच्ची से दुष्कर्म का मामला हो या हरदोई में वकील की हत्या का हर जगह SP और कांग्रेस के नेताओं के नाम सामने आए हैं तो ऐसे में अपराधियों को गोली न मारें तो क्या माला पहनाएं? उनके इसी बयान के बाद अखिलेश यादव ने यह पोस्ट किया है, जिससे सीएम योगी से जुड़ा जा रहा है. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा था कि यूपी में BJP को हरवाने वाले को कोई हटा नहीं पा रहा है. जब से वो हारे हैं कोई उनको नमस्कार भी नहीं कर रहा है. अखिलेश यादव के इस बयान के बाद ही सीएम योगी आदित्‍यनाथ विधानसभा में भड़कते हुए नजर आए थे.

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?