Home Top 2 News Gujarat News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद लोगों ने किया आंदोलन, DSP की गाड़ी को किया आग के हवाले

Gujarat News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद लोगों ने किया आंदोलन, DSP की गाड़ी को किया आग के हवाले

by Live Times 24 May 2024, 5:09 PM IST (Updated 15 September 2025, 12:19 PM IST)
24 May 2024, 5:09 PM IST (Updated 15 September 2025, 12:19 PM IST)
death of youth road accident people protested set DSP car on fire

Sabarkantha Road Accident : अहमदाबाद-उदयपुर हाईवे पर एक युवक की एक्सीडेंट में मौत होने के बाद स्थानीय लोग नाराज हो गए और उन्होंने पूरा हाईवे जाम कर दिया.

24 May, 2024

Sabarkantha Road Accident : गुजरात में साबरकांठा (Sabarkantha) के अहमदाबाद-उदयपुर हाइवे में एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों में रोष देखने को मिला और उन्होंने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस प्रोटेस्ट ने कुछ ही देर में हिंसक रूप धारण कर लिया. प्रदर्शन के चलते लोगों ने जाम में फंसी कई गाड़ियों के शीशे तोड़े और DSP की गाड़ी में आग लगा दी.

कटे हुए पेड़ से किया प्रदर्शन

स्थानीय लोगों ने कटे हुए पेड़ से प्रदर्शन कर जाम लगा दिया और जलते हुए टायर रोड पर छोड़ दिए. घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी समेत पुलिस कर्मी तत्काल प्रभाव से दुर्घटना स्थल पर पहुंचे. यहां गुस्साई भीड़ ने DSP की गाड़ी को आग हवाले कर दिया. हालांकि अभी तक यहां से किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है.

घटना का वीडियो आया सामने

घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफतौर से देखा सकता है कि उग्र भीड़ ने डीएसपी के वाहन में आग लगा दी और इसके बाद धीरे-धीरे हाईवे पर बस और ट्रक का लंबा जाम लग गया. अब पुलिस इस जाम को खुलवाने के लिए स्थानीय लोगों को समझाने में लगी हुई है. ग्रामीण अपनी जगह से हटने का नाम नहीं ले रहे हैं और भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?