Home Top 2 News Jammu Kashmir Terror Attack: रियासी जिले में यात्री बस पर आतंकी हमला, 9 लोगों की मौत; 33 घायल

Jammu Kashmir Terror Attack: रियासी जिले में यात्री बस पर आतंकी हमला, 9 लोगों की मौत; 33 घायल

by Live Times 9 June 2024, 8:34 PM IST (Updated 21 July 2025, 5:37 PM IST)
9 June 2024, 8:34 PM IST (Updated 21 July 2025, 5:37 PM IST)
Jammu Kashmir Terror Attack

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में यात्री बस पर आतंकी हमला हुआ है. इसमें 9 यात्रियों के मारे जाने की सूचना मिल रही है.

09 June, 2024

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले से बुरी खबर आ रही है. रविवार शाम आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर गोलीबारी की. शिवखोरी मंदिर से कटरा जा रही बस में सवार नौ लोगों की मौत हो गई और 33 घायल हो गए. घटना रविवार शाम को करीब सवा छह बजे पोनी इलाके के तेरयाथ गांव में हुई.

33 यात्री हुए घायल

रियासी की एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया कि शुरुआत में जो खबरें आई उसमें यही है कि आतंकी घात लगाए बैठे थे और उन्होंने उस बस के ऊपर फायर किया, जो की शिवखोरी से निकली थी और कटरा जा रही थी. उस वजह से जो ड्राइवर है उसका बैलेंस बिगड़ा और बस नीचे खाई में चली गई. बचाव अभियान जो है वो अभी पूरा किया जा चुका है, नौ लोगों की मौत हो चुकी है और 33 घायल हो गए. उन्होने कहा कि हो सकता है कि तीर्थयात्री यूपी से आए हों.

मौके पर पहुंचे सेना के जवान

अधिकारियों ने शुरुआती रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि शिव खोरी मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर पोनी इलाके के तेरयाथ गांव में हमला हुआ. उन्होंने बताया कि बचाव अभियान शुरू किया गया और पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं.

यह भी पढ़ें – राज्यों की खबरें, क्षेत्रीय समाचार, क्षेत्रीय ताज़ा खबरें, राज्य हिंदी समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?