Home Religious झारखंड के मंदिरों में दिखा प्राण प्रतिष्ठा का जश्न

झारखंड के मंदिरों में दिखा प्राण प्रतिष्ठा का जश्न

by Farha Siddiqui
0 comment
temples of Jharkhand

22 January 2024

51,000 से ज्यादा मंदिरों में खास पूजा-अर्चना

आज झारखंड के तमाम मंदिरों में धार्मिक उत्साह चरम पर रहा। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर राज्य के करीब 51,000 से ज्यादा मंदिरों में विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की गईं। सूबे के तमाम  मंदिरों को फूलों, दीपों, झंडों और पोस्टरों से सजाकर खास पूजा अर्चना की गई।

सूबे में कानून व्यवस्था ना बिगड़े उसके लिए सुरक्षा के भी खास इंतजाम भी किए गए थे। रांची के एसपी राजकुमार मेहता के मुताबिक सूबे में  कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए, राजधानी में करीब 1,500 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

आपको बता दें कि आज आयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। उसी का उत्साह देश भर के तमाम मंदिरों में दिखाई दिया। हर राज्य में अपने अपने तरीके से लोगों से इस खास दिन पर पूजा अर्चना की। देश भर के सभी मंदिरों को खासतौर पर सजाया संवारा गया है।

यहां भी पढ़ें – पूजा-पाठ, त्योहारों, आरतियों और धर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। धार्मिक विधियाँ की पूरी जानकारी एक जगह

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?