Home Religious प्राण प्रतिष्ठा के लिए कईं स्टार्स आमंत्रित, खिलाड़ियों को भी निमंत्रण

प्राण प्रतिष्ठा के लिए कईं स्टार्स आमंत्रित, खिलाड़ियों को भी निमंत्रण

by Farha Siddiqui
0 comment
Many stars invited for Pran Pratistha

20 January 2024

कईं खिलाड़ियों को भी भेजे गए निमंत्रण

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश की नामचीन हस्तियां शामिल होगी। कार्यक्रम में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, स्प्रिंट क्वीन पीटी ऊषा और स्टार फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया समेत कईं स्टार खिलाड़ियों को निमंत्रण भेजे गए हैं।

इनविटेशन लिस्ट में 500 से ज्यादा मेहमान शामिल हैं। जिसमें राजनेता, अभिनेता, खेल जगत से जुड़े लोग और व्यापारी शामिल हैं। जिन्हें 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। इस लिस्ट में तेंदुलकर के अलावा विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव, लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर के साथ महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं। साथ ही क्रिकेटर रविंद्र जडेजा, और रोहित शर्मा को भी आमंत्रित किया गया है।

फुटबॉलर कल्याण चौबे, धाविका कविता राउत, भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी और पैरालंपिक भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झझाड़िया को भी निमंत्रण भेजा गया है। महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पीवी सिंधू और उनके ट्रेनर पुलेला गोपीचंद को भी निमंत्रण मिला है। हालांकि अभी तक साफ नहीं हो पाया हैं कि, इनमें से कौन-कौन प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगा।

यहां भी पढ़ें – पूजा-पाठ, त्योहारों, आरतियों और धर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। धार्मिक विधियाँ की पूरी जानकारी एक जगह

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?