Home Top News मोहम्मद यूनुस बन सकते हैं बांग्लादेश के नए PM, जानिये कौन है SAD; जिसकी पहली पसंद बने नोबेल पुरस्कार विजेता

मोहम्मद यूनुस बन सकते हैं बांग्लादेश के नए PM, जानिये कौन है SAD; जिसकी पहली पसंद बने नोबेल पुरस्कार विजेता

by Preeti Pal 6 August 2024, 11:37 AM IST (Updated 21 August 2025, 1:08 PM IST)
6 August 2024, 11:37 AM IST (Updated 21 August 2025, 1:08 PM IST)
मोहम्मद यूनुस बन सकते हैं बांग्लादेश के नए PM, जानिये कौन है SAD; जिसकी पहली पसंद बने नोबेल पुरस्कार विजेता

Nobel laureate Mohammad Yunus : स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन के नेताओं ने मंगलवार को कहा कि वे नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का मुखिया बनाना चाहते हैं.

06 August, 2024

Nobel laureate Mohammad Yunus : पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में अवामी लीग के सत्ता से बेदखल होने के बाद जल्द ही नई सरकार के गठन की बात कही जा रही है. इस बीच स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन के नेताओं ने मंगलवार को कहा कि वे नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का मुखिया बनाना चाहते हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं. उनके नाम पर अन्य दलों को भी कोई एतराज होगा, इसकी संभावना नहीं के बराबर है. उनका नाम सोमवार शाम से ही खबरों में है.

बनेगी अंतरिम सरकार

स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का मुखिया बनाने की बात शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और अपनी सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद देश छोड़कर भागने के एक दिन बाद कही गई है. मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में आंदोलन के प्रमुख समन्वयकों में से एक नाहिद इस्लाम ने कहा- ’84 वर्षीय यूनुस से पहले ही बात कर चुके हैं, जो बांग्लादेश को बचाने की जिम्मेदारी लेने के लिए सहमत हो गए हैं. इसके अलावा नाहिद का यह भी कहना है कि हमने तय किया है कि अंतरिम सरकार बनाई जाएगी, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. मोहम्मद यूनुस मुख्य सलाहकार होंगे.

जल्द होगा नाम का एलान

नाहिद इस्लाम का यह भी कहना है कि अंतरिम सरकार के अन्य सदस्यों के नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी. उनकी घोषणा राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन द्वारा संसद को भंग करने के बाद जल्द से जल्द अंतरिम सरकार बनाने की बात कहने के कुछ घंटों बाद आई है. सोमवार देर रात राष्ट्र के नाम एक टेलीविज़न संबोधन में, राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की रिहाई का भी आदेश दिया, जो कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद घर में नज़रबंद हैं.

SAD ने बताया देश की ‘दूसरी मुक्ति’

नाहिद ने कहा कि समूह ने पहले अंतरिम प्रशासन की रूपरेखा की घोषणा करने में 24 घंटे का समय लिया था, लेकिन अराजक स्थिति ने उन्हें तुरंत नाम की घोषणा करने के लिए मजबूर कर दिया. उन्होंने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि वे यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार बनाने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाएँ, जिनके गरीबों के बैंकिंग के प्रयोग ने बांग्लादेश को माइक्रोक्रेडिट के घर होने की प्रतिष्ठा दिलाई. यहां पर बता दें कि यूनुस फिलहाल देश से बाहर हैं, लेकिन उन्होंने हसीना की सरकार के सत्ता से बाहर होने का स्वागत किया और इस घटनाक्रम को देश की ‘दूसरी मुक्ति’ बताया.

100 से अधिक लोग गंवा चुके हैं जान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश में पिछले दो दिनों से जारी हिंसा में कम से कम 119 लोग मारे गए हैं. लगातार व्यापक हिंसा और लूटपाट पर नाहिद ने कहा कि यह अपदस्थ फासीवादियों और उनके सहयोगियों द्वारा क्रांति को विफल करने के लिए किया जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा प्रस्तावित सरकार के अलावा कोई भी सरकार स्वीकार नहीं की जाएगी. जैसा कि हमने कहा है, कोई भी सैन्य सरकार, या सेना द्वारा समर्थित सरकार, या फासीवादियों की सरकार स्वीकार नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?