Home Top 2 News शेख हसीना की बढ़ी मुसीबतें, हत्या का मामला दर्ज; FIR में कई सरकारी अधिकारियों के भी नाम

शेख हसीना की बढ़ी मुसीबतें, हत्या का मामला दर्ज; FIR में कई सरकारी अधिकारियों के भी नाम

by Rashmi Rani 13 August 2024, 2:47 PM IST (Updated 1 September 2025, 5:57 PM IST)
13 August 2024, 2:47 PM IST (Updated 1 September 2025, 5:57 PM IST)
शेख हसीना की बढ़ी मुसीबतें, हत्या का मामला दर्ज; FIR में कई सरकारी अधिकारियों के भी नाम

Sheikh Hasina : बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है. उनके खिलाफ एक किराना दुकानदार की हत्या का मामला दर्ज किया गया .

13 August, 2024

Sheikh Hasina : बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद अब उनके खिलाफ केस दर्ज होना शुरू हो गया है. शेख हसीना पर एक किराना दुकानदार की हत्या का मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि 19 जुलाई को ढाका के मोहम्मदपुर इलाके में पुलिस ने प्रर्दनकारियों पर फायरिंग कर दी थी. इस फायरिंग में मोहम्मदपुर के किराना दुकान मालिक अबू सईद की मौत हो गई थी. इसी मामले में पूर्व पीएम शेख हसीना पर आरोप लगाया गया है.

किन-किन लोगों पर लगा आरोप

शेख हसीना के अलावा इस अलावा 6 अन्य लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया गया है. पार्टी आवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादर, पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) चौधरी अब्दुल्ला अल मामून, डिटेक्टिव ब्रांच के पूर्व चीफ हारुनोर रशीद, डीएमपी पुलिस के पूर्व आयुक्त हबीबुर रहमान के साथ पूर्व डीएमपी संयुक्त आयुक्त बिप्लब कुमार पर केस दर्ज किया गया है.

जानिए क्या है पूरा मामला

ढाका मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट राजेश चौधरी ने इस मामले में केस दर्ज कराया है. यह मामला बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर छिड़ी जंग से जुड़ा है. दरअसल, 19 जुलाई को ढाका के बोसिला में आरक्षण को लेकर आंदोलन हो रहा था. एक विशाल जुलूस निकाला गया था. पुलिस ने प्रर्दनकारियों को रोकने के लिए गोलीबारी शुरू कर दी थी. इसी गोलीबारी में अबू सईद की मौत हो गई थी. इस मामले में ही शेख हसीना सहित तमाम सरकारी अधिकारियों पर मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें : भारत का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा अपडेट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?