Home Top 2 News गिरिराज सिंह राहुल गांधी के बारे में ऐसा क्या बोल गए… सोशल मीडिया पर मच गया हंगामा

गिरिराज सिंह राहुल गांधी के बारे में ऐसा क्या बोल गए… सोशल मीडिया पर मच गया हंगामा

by Rashmi Rani 2 August 2024, 3:25 PM IST (Updated 25 July 2025, 12:27 PM IST)
2 August 2024, 3:25 PM IST (Updated 25 July 2025, 12:27 PM IST)
गिरिराज सिंह राहुल गांधी के बारे में ऐसा क्या बोल गए... सोशल मीडिया पर मच गया हंगामा

Giriraj Singh News: गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि जो व्यक्ति संविधान को लेकर लोगों को गुमराह करता था, वह अब संविधान को नष्ट करने का काम कर रहा है.

02 August, 2024

Giriraj Singh News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर ऐसा बयान दे दिया है, जिससे राजनीतिक जगत में भूचाल आ गया है. उन्होंने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि जो व्यक्ति संविधान को लेकर लोगों को गुमराह करता था, वह अब संविधान को नष्ट करने का काम कर रहा है. उन्हें बताना चाहिए कि आखिर किसने छापेमारी की जानकारी दी और उस ईडी अधिकारी का नाम भी बताएं.

राहुल गांधी पर कसा तंज

गिरिराज सिंह ने कहा कि संविधान के नाम पर राहुल गांधी ने भ्रम फैलाया और अब संविधान को तार-तार कर दिया. सदन में आजतक ऐसा झूठा और लुच्चा LOP नहीं हुआ है. उनको सदन में आकर बोलना चाहिए और बताना होगा किसने उन्हें फोन किया है. गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी झूठ की खेती कर रहे हैं.

राहुल गांधी के कौन से दावे पर भड़के गिरिराज सिंह

दरअसल, गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) उन पर छापेमारी की योजना बना रही है. ED के अंदरूनी लोगों ने ही उन्हें इसकी जानकारी दी है. राहुल गांधी ने कहा कि वह बांहें फैलाकर छापेमारी का इंतजार कर रहे हैं. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उनका चक्रव्यूह भाषण टू इन वन को पसंद नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: ताज़ा पॉलिटिक्स अपडेट्स हिंदी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?