Home Trending गणेश पूजा समारोह के दौरान डीजे पर प्रतिबंध, जानिए कौन से राज्य में पुलिस ने लिया यह एक्शन

गणेश पूजा समारोह के दौरान डीजे पर प्रतिबंध, जानिए कौन से राज्य में पुलिस ने लिया यह एक्शन

by Rashmi Rani 19 August 2024, 12:27 PM IST (Updated 2 September 2025, 12:54 PM IST)
19 August 2024, 12:27 PM IST (Updated 2 September 2025, 12:54 PM IST)
गणेश पूजा समारोह के दौरान डीजे पर प्रतिबंध, जानिए कौन से राज्य में पुलिस ने लिया यह एक्शन

DJ Ban During Ganesh Puja: भुवनेश्वर में पुलिस ने गणेश पूजा समारोह के दौरान डीजे पर रोक लगा दिया है. इसके साथ ही अपने पंडालों में सीसीटीवी लगाने का आदेश दिया गया है.

19 August, 2024

DJ Ban During Ganesh Puja: ओडिशा के भुवनेश्वर में पुलिस ने गणेश पूजा समारोह के दौरान डीजे पर रोक लगा दिया है. बता दें कि देशभर में 7 सितंबर को गणेश पूजा मनाई जाएगी. इसको लेकर पुलिस आयुक्त संजीब पांडा ने कटक में पूजा आयोजकों के साथ बैठक की. बैठक के बाद यह फैसला लिया गया कि पूजा के दौरान डीजे का इस्तमाल नहीं किया जाएगा. वहीं, भुवनेश्वर के डीसीपी प्रतीक सिंह ने भी इसको लेकर एक और बैठक की.

दोनों बैठकों में क्या लिया गया फैसला

दोनों बैठकों में यह फैसला लिया गया कि मूर्ति विसर्जन जुलूस सहित पूजा के दौरान डीजे संगीत का उपयोग नहीं किया जाएगा. बता दें कि भुवनेश्वर के कटक में मूर्ति विसर्जन समारोह 15, 22 और 29 सितंबर को होगा. डीसीपी प्रतीक सिंह ने कहा कि पूजा समितियों को सात दिन पहले स्थानीय पुलिस स्टेशन से पूर्व अनुमति लेने के लिए कहा गया है. डीसीपी सिंह ने कहा कि इसी तरह भुवनेश्वर में भी पूजा समितियां 8, 11 और 15 सितंबर को विसर्जन जुलूस निकालेंगी.

जबरन चंदा वसूली को लेकर चेतावनी

डीसीपी सिंह ने कहा कि सभी पूजा समितियों को डीजे नहीं बजाने और अपने पंडालों में सीसीटीवी लगाने का आदेश दिया गया है. डीसीपी ने कहा कि हमने पूजा समितियों से कहा है कि वो लोग डीजे के बजाय पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्रों का उपयोग करें. इसके साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर लोगों से जबरन चंदा वसूली गई तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी. पूजा के दौरान यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस राजधानी शहर में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात करेगी.

यह भी पढ़ें : भारत का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा अपडेट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?