19 February, 2026
गोभी के कोफ्ता
आप सर्दियों में गोभी के कोफ्ते बनाकर अपने लंच या डिनर को और टेस्टी बना सकते हैं. गोभी को ग्रेट करके आसानी से उसके कोफ्ते बनाए जा सकते हैं.
अरबी के कोफ्ते
कुछ मजेदार ट्राई करना है तो अरबी के पत्तों का कोफ्ता ट्राई कर सकते हैं. अरबी के पत्तों को उबालकर उन्हें बेसन में लपट कर आप कोफ्ते तैयार कर सकते हैं.
मलाई कोफ्ता
यमी मलाई कोफ्ता बनाने के लिए आपको आलू को मैश करके उसे कोफ्ते की शेप देनी है. आप कोफ्ते में ड्राई फ्रूट्स की स्टफिंग कर दें.
लौकी के कोफ्ते
लौकी को ग्रेट करके उसे बेसन में मिक्स कर दें. अब कोफ्ते का शेप देकर इसे अपनी रेसिपी के अनुसार बनाएं.
केले के कोफ्ते
केले के कोफ्ते बनाने के लिए कच्चे केले को उबाल लें.अब इसे मैश करके बेसन के साथ मिक्स करें और कोफ्ते बनाएं.
मिक्स वेज कोफ्ते
खाने में स्पेशल ट्राई करने का मन करें तो आप मिक्स वेज कोफ्ते बना सकते हैं. आप गोभी, बींस, गाजर और शिमला मिर्च को ग्रेट कर लें. अब इन्हें बेसन के साथ मिक्स करके कोफ्ते की शेप दें.
चुकंदर के कोफ्ते
चुकंदर के कोफ्ते बनाने के लिए उसके छिलके हटाकर मैश कर लें. अब मक्के के आटे और मसाले डालकर मिक्स करें और कोफ्ते की शेप दें.
कटहल के कोफ्ते
कटहल लवर्स के लिए यह कोफ्ते बेस्ट हैं. आप कटहल को काटकर उसे उबाल लें. अब इसे चावल के आटे और मसाले डालकर मिक्स करें. इसके बाद इसके कोफ्ते बनाएं
पनीर के कोफ्ते
पनीर के कोफ्ते बनाने के लिए उसे मैश कर लें. इसके बाद बेसन और मसाले डालकर उसे मिक्स कर लें. अब पनीर के छोटे-छोटे कोफ्ते बनाकर उसे ग्रेवी में डालें.
जिमिकंद के कोफ्ते
जिमिकंद के कोफ्ते बनाने के लिए इसे उबाल लें. अब जिमिकंद को मैश कर लें. इसके बाद इसे बेसन या चावल के आटे में मिला लें. अब मसाले डालकर कोफ्ते बनाएं.