12 July, 2026

जुलाई में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 डेस्टीनेशन, नजारा देखकर मजा आ जाएगा

मानसून

जुलाई की बारिश घूमने का मजा कई गुना बढ़ा देती है. हरियाली और ठंडी हवाएं सफर को यादगार बना देती हैं.

बेहतरीन डेस्टिनेशन

अगर आप मानसून ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ये जगहें आपके लिए हैं. जानिए जुलाई में घूमने की 7 बेहतरीन डेस्टिनेशन.

स्पीति वैली

यह एक "रेन शैडो एरिया" है जहाँ मानसून की भारी बारिश नहीं होती है. यहां आप ठंडे रेगिस्तान और खूबसूरत मठों को देख सकते हैं.

कसौल

जुलाई की हल्की बारिश यहां के चीड़ और देवदार के जंगलों को एकदम हरा-भरा और तरोताजा बना देती है.  मौसम रोमांटिक और शांत होता है.

महाबलेश्वर

मानसून के दौरान यहां की पश्चिमी घाट की पहाड़ियां घने बादलों से घिर जाती हैं. हर तरफ फैली हरियाली देखने लायक होती है.

वायनाड

जुलाई की बारिश वायनाड के चाय और मसालों के बागानों में नई जान फूंक देती है.

लद्दाख

 स्पीति की तरह लद्दाख में भी मानसूनी बारिश नहीं होती है. जुलाई में यहां पैंगोंग झील का नीला पानी चमकीला और साफ दिखाई देता है.

मुन्नार 

मानसून की बौछारें मुन्नार के घुमावदार चाय के बागानों को गहरे हरे रंग में बदल देती हैं. ठंडी हवाएं यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं.

कूर्ग 

इसे "भारत का स्कॉटलैंड" कहा जाता है, जो जुलाई में कॉफी के बागानों और धुंधली पहाड़ियों के कारण बेहद खूबसूरत हो जाता है.