14 March 2026

Aamir Khan की वह फिल्में जिन्होंने बदली बॉलीवुड की तस्वीरें.

कयामत से कयामत तक

80 के दशक में जब बॉलीवुड मार-धाड़ और खून-खराबे वाली फिल्मों से भरा पड़ा था, तब एक मासूम चेहरे वाले लड़के ने ‘पापा कहते हैं’ गाते हुए बॉलीवुड में एंट्री ली. हम बात कर रहे हैं आमिर खान की पहली फिल्म कयामत से कयामत तक की, जो साल 1988 में रिलीज़ हुई थी.

लगान

साल 2001 में रिलीज़ हुई आमिर खान की ‘लगान’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि इमोशन थी. क्रिकेट और आजादी की लड़ाई के इस बेहतरीन कॉम्बिनेशन ने पूरी दुनिया को भारत की तरफ देखने पर मजबूर कर दिया.

दिल चाहता है

जिस साल लगान रिलीज़ हुई, उसी साल आमिर खान एक और बिल्कुल अलग अवतार में नजर आए. उनकी फिल्म ‘दिल चाहता है’ ने बॉलीवुड में अर्बन यानी शहर में रहने वाले यंग दोस्तों की कहानी और उनकी प्रोब्लम्स को पर्दे पर उतारने का तरीका बदल दिया.

रंग दे बसंती

जिस साल लगान रिलीज़ हुई, उसी साल आमिर खान एक और बिल्कुल अलग अवतार में नजर आए. उनकी फिल्म ‘दिल चाहता है’ ने बॉलीवुड में अर्बन यानी शहर में रहने वाले यंग दोस्तों की कहानी और उनकी प्रोब्लम्स को पर्दे पर उतारने का तरीका बदल दिया.

तारे ज़मीन पर

बतौर डायरेक्टर आमिर खान की पहली फिल्म तारे ज़मीन पर साल 2007 में रिलीज़ हुई थी. ये मूवी बहुत ही सेंसिटिव मुद्दे ‘डिस्लेक्सिया’ पर बेस्ड थी. आमिर की फिल्म ने ‘डिस्लेक्सिया’ को हाइलाइट किया.

3 इडियट्स

एजुकेशन सिस्टम पर बनी आमिर खान की ब्लॉकबस्टर मूवी 3 इडियट्स साल 2009 में रिलीज़ हुई थी. तब से लेकर आज तक, ये फिल्म हर किसी की फेवरेट्स में शामिल है. सालों पहले आमिर की इस फिल्म ने एक नई कहानी लिखी.

दंगल

आमिर खान ने साल 2016 में रिलीज़ हुई फिल्म दंगल में जिस तरह का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया, उसने सबको हैरान कर दिया. एक बूढ़े और हैवी बॉडी वाले पहलवान पिता के किरदार में उन्होंने जान फूंक दी.

गजनी

क्या आपको याद है बॉलीवुड में 100 करोड़ क्लब की शुरुआत किसने की? दरअसल, वो आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ थी जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस का लेवल ही बदल दिया.