29 March 2026
क्या धुरंधर-2 बनेगी अमेरिका की सबसे बड़ी फिल्म?
धुरंधर 2: द रिवेंज
19 मार्च से बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ एक ही नाम की गूंज रहा है और वो है ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’.
समंदर पार
रणवीर सिंह की इस एक्शन फिल्म ने भारत के साथ-साथ समंदर पार नॉर्थ अमेरिका में ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि बड़े-बड़े धुरंधर पीछे छूटते जा रहे हैं.
नॉर्थ अमेरिका
ये फिल्म हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है और रुकने का नाम नहीं ले रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका में अब तक 19.40 मिलियन डॉलर यानी लगभग 160 करोड़ रुपये से ज्यादा की भारी-भरकम कमाई कर ली है.
कल्कि 2898 AD
अपने दूसरे शुक्रवार को 1.3 मिलियन डॉलर बटोरकर इस फिल्म ने पैन इंडिया स्टार प्रभास की ‘कल्कि 2898 AD’ के लाइफटाइम कलेक्शन 18.60 मिलियन डॉलर को भी पीछे छोड़ दिया है.
वीकेंड खत्म
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड खत्म होने से पहले ये फिल्म अपने ही पहले पार्ट ‘धुरंधर’ की 20.60 मिलियन डॉलर की कमाई को क्रॉस कर जाएगी.
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन
ये नॉर्थ अमेरिका में दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म का टैग हासिल कर लेगी. इससे भी बड़ी खबर ये है कि रविवार तक ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला सीधा ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ से होने वाला है.
नंबर 1 की कुर्सी
‘बाहुबली 2’ ने वहां 20.80 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ पिछले करीब एक दशक से नंबर 1 की कुर्सी पर कब्जा जमाया हुआ है.
फिल्म का टाइम
मगर अब लग रहा है कि प्रभास की इस फिल्म का टाइम पूरा हो चुका है. यानी रणवीर सिंह का स्पाइ अवतार इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने के काफी करीब है.