16 April 2026

Ahaan Panday और Aneet Padda की फिर होगी वापसी! Saiyaara की जोड़ी को है फैंस को इंतजार.

दिलों को छू ले

बॉलीवुड में जब कोई लव स्टारों ऑडियन्स के दिलों को छू जाती है, तो उसके बारे में लंबे टाइम तक बातें होती हैं. कुछ ऐसा ही जादू फिल्म ‘सैयारा’ ने चलाया था. 

यश राज फिल्म्स

इस फिल्म के फैंस के लिए एक बहुत ही शानदार खबर आ रही है. दरअसल, डायरेक्टर मोहित सूरी, अहान पांडे और अनीत पड्डा की हिट तिकड़ी एक बार फिर यश राज फिल्म्स के बैनर तले एक इंटेंस लव स्टोरी के लिए साथ आ रही है.

 फिल्म इंडस्ट्री

अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपनी पहली फिल्म ‘सैयारा’ से ही फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था. अब फैंस दोनों को फिर साथ देखने के लिए बेताब है.

 इमोशनल कहानी

एक उभरते हुए म्यूजीशियन और अल्जाइमर से जूझ रही एक राइटर की इमोशनल कहानी ‘सैयारा’ ने ऑडियन्स को खूब रुलाया.

338 करोड़ रुपये 

इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 338 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सक्सेस के नए झंडे गाड़े थे. अब वही टीम एक बार फिर पर्दे पर नई यादें बुनने को तैयार है.

मर्डर 2

‘आशिकी 2’, ‘एक विलेन’ और ‘मर्डर 2’ जैसी म्यूजिकल हिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर मोहित सूरी इस नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

सैयारा

उन्होंने कहा कि उनके लिए प्यार हमेशा से एक डीप फीलिंग रहा है, जिसे नजरअंदाज करना नामुमकिन होता है. मोहित ने बताया कि ‘सैयारा’ की टीम के साथ दोबारा काम करना घर वापसी जैसी फीलिंग है.

एक्साइटेड

वो इस नई कहानी को लेकर एक नए आर्टिस्ट की तरह एक्साइटेड और थोड़े नर्वस भी हैं. उन्हें उम्मीद है कि उनकी फिल्मों का म्यूज़िक हमेशा की तरह लोगों के दिलों को छुएगा.

कोलेब्रेशन पर खुशी

यश राज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने इस कोलेब्रेशन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मोहित सूरी के साथ काम करना सिर्फ फिल्म बनाना नहीं, बल्कि एक खास फीलिंग और म्यूज़िक को पर्दे पर उतारना है.