15 March 2026

14 साल के फिल्मी करियर में Alia Bhatt ने की कमाल की एक्टिंग, देखें उनके जन्मदिन पर ये 5 फिल्में.

आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. आलिया भट्ट अपना जन्मदिन मनाने रणबीर और बेटी राहा के साथ हांगकांग गई हैं.

टॉप एक्ट्रेसस

आलिया की इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसस में गिनी जाती हैं. आलिया को इंडस्ट्री में 14 साल हो चुके हैं और वे अब तक 17 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

नेपो किड्स

आलिया भट्ट उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से नेपो किड्स का टैग हटाकर फेंक दिया और ट्रोलर्स का मुंह बंद करवा दिया.

हाइवे 

आलिया भट्ट ने 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. लेकिन कुछ फिल्में ऐसी थी, जिसकी तारीफ क्रिटिक्स ने भी की. सबसे पहले बात करते हैं हाईवे की. 2014 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थीं.

उड़ता पंजाब

इसके बाद 2016 में रिलीज हुई उड़ता पंजाब ने एक्टर के तौर पर आलिया भट्ट की इमेज को और मजबूत कर दिया. इस फिल्म में उन्होंने शाहिद कपूर और दिलजीत दोसांझ के साथ काम किया.

गुली ब्वॉय

2019 में रिलीज हुई गली बॉय भी आलिया भट्ट के करियर की सबसे अहम फिल्मों में से एक है. इसमें उन्होंने रणवीर सिंह के साथ काम किया, जिन्होंने फिल्म में मेन रोल किया था.

राज़ी

इस बीच, 2018 में रिलीज हुई फिल्म राजी एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें आलिया भट्ट ने मेन लीड रोल निभाया था. इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल, जयदीप अहलावत और सोनी राजदान भी नजर आए थे.

गंगूबाई काठियावाड़ी

आखिर में बात करेंगे गंगूबाई काठियावाड़ी की, जिसे आलिया भट्ट के करियर के बेस्ट फिल्म कहा जाता है. संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था, जिसमें आलिया ने सेक्स व्यापार में फंसी गंगूबाई काठियावाड़ी का किरदार निभाया था.