14 May 2026

आलिया भट्ट ने शेयर किया Skin Snack, ऐसे बनती है हेल्दी रेसिपी.

स्टाइलिश लुक्स

आलिया भट्ट इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने स्टाइलिश लुक्स को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सिर्फ फैशन नहीं बल्कि अपनी फेवरेट देसी हेल्दी रेसिपी से भी लोगों का ध्यान खींच लिया.

स्किन स्नैक

फ्रांस की मैरी क्लेयर के एक इंस्टाग्राम वीडियो में आलिया ने अपने घर में बनने वाले खास ‘स्किन स्नैक’ के बारे में बताया, जिसे वो अपनी हेल्दी स्किन और अच्छे डाइजेशन के लिए खाती हैं.

ग्लोइंग स्किन का राज

आलिया भट्ट ने बताया कि इंडियन घरों में घी का इस्तेमाल सिर्फ स्वाद के लिए नहीं बल्कि सेहत के लिए भी किया जाता है. उनके मुताबिक, घी पेट और स्किन दोनों के लिए बहुत अच्छा होता है.

फिटनेस रूटीन 

सेलेब्रिटीज भी अपने फिटनेस रूटीन में ऐसे सिंपल और हेल्दी स्नैक्स शामिल करते हैं. अगर आप भी कुछ हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो ये 4 पावर स्नैक्स आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं.

 भारतीय रसोई

इस स्नैक को बनाना बहुत आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाती हैं. जैसे, घी, गुड़, कुटी हुई मूंगफली और कद्दूकस किया नारियल.

दिनभर एनर्जी

अगर आपको दिनभर एनर्जी की जरूरत रहती है, तो ये होममेड एनर्जी बार बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इसमें ओट्स, ड्राई फ्रूट्स और बीजों का इस्तेमाल किया जाता है.

एनर्जी बार 

ओट्स, बादाम, काजू, अखरोट, पिस्ता, फ्लैक्स सीड्स, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, क्रैनबेरी, खजूर पेस्ट, शहद और थोड़े मक्खन से मिलकर बनने वाला ये एनर्जी बार संजीव कपूर की किचन से आया है. 

पेस्ट और शहद

इसे बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स और सभी ड्राई फ्रूट्स को हल्का भून लें. अब इसमें खजूर पेस्ट और शहद मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. इसे ट्रे में फैलाकर फ्रिज में सेट होने के लिए रखें. 

सलाद रेसिपी 

फिटनेस के लिए फेमस विराट कोहली की सलाद रेसिपी भी काफी पॉपुलर है. ये लाइट होने के साथ पेट भरने का काम भी करती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले क्विनोआ उबाल लें.