23 April 2026

गर्मियों में राहत के साथ दिखना है खास, तो अनुष्का शर्मा के इन कुर्ता लुक्स लें आइडिया.

एकदम हीरोइन

गर्मियों का मौसम आते ही भारी-भरकम कपड़ों से मन ऊबने लगता है और दिल कुछ ऐसा चाहता है जो पहनने में हल्का हो पर दिखने में एकदम हीरोइन जैसा.

अनुष्का शर्मा

जब बात सिंपल और सोबर फैशन की आती है, तो बॉलीवुड की क्वीन ऑफ कंफर्ट अनुष्का शर्मा से बेहतर इंस्पिरेशन कोई नहीं हो सकती.

सिंपल कुर्तों

अनुष्का अक्सर सिंपल कुर्तों में भी इतनी ग्रेसफुल लगती हैं कि हर लड़की उनके लुक को कॉपी करना चाहती हैं. यही वजह है कि आज अनुष्का शर्मा से इंस्पायर्ड सिंपल और स्टाइलिश कुर्ता लुक्स लेकर आए हैं. 

चिकनकारी कुर्ता

गर्मियों में सफेद रंग आंखों को सुकून देता है. अनुष्का अक्सर सफेद रंग के चिकनकारी कुर्ते और पलाजो में स्पॉट की जाती हैं. ये लुक न सिर्फ आपको कूल रखता है बल्कि एक रॉयल फील भी देता है.

ओवरसाइज्ड कुर्ता

अगर आप टाइट कपड़ों से परेशान हैं, तो अनुष्का की तरह ओवरसाइज्ड या ढीले ढाले कॉटन कुर्ते ट्राई करें. इन्हें आप स्ट्रेट पैंट्स या जींस के साथ भी पहन सकती हैं. एयरपोर्ट लुक हो या कैजुअल आउटिंग, ये स्टाइल हर जगह हिट है.

फ्लोरल प्रिंट्स

अनुष्का को अक्सर बेबी पिंक, मिंट ग्रीन और लेमन येलो जैसे पेस्टल कलर्स के आउटफिट्स में देखा जाता है. छोटे-छोटे फ्लोरल प्रिंट्स वाले ये कुर्ते देखने में बहुत ही क्यूट और रिफ्रेशिंग लगते हैं.

वी-नेक कुर्ता

अनुष्का अक्सर ए लाइन कट वाले कुर्ते पहनती हैं जो नीचे से थोड़े घेरेदार होते हैं. वी-नेक डिजाइन गले को लंबा और आपको थोड़ा पतला दिखाने में मदद करता है. ये लुक शाम की चाय या छोटी गेट-टुगेदर के लिए भी एकदम परफेक्ट है.

कॉटन कुर्ता

स्ट्राइप्ड कुर्ते और लिनन या फिर कॉटन फैब्रिक गर्मियों के लिए वरदान हैं. अनुष्का का ये लुक बहुत ही प्रोफेशनल और क्लीन लगता है. अगर आप ऑफिस में एथनिक पहनना चाहती हैं, तो इस स्टाइल को जरूर ट्राई करें.