14 April 2026
'अब किसे गले लगाऊं मैं...' आशा भोसले की पोती ने किया इमोशनल पोस्ट.
सुरीला युग
आशा भोसले इस दुनिया को छोड़कर चली गई हैं और उनके साथ ही खत्म हो गया है संगीत का एक सुरीला युग. सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया.
मातम छाया
आशा ताई के निधन के बाद इंडस्ट्री में मातम छाया है. उनके परिवार और फैंस को गहरा सदमा लगा है. आशा ताई अपनी पोती जनाई के बहुत करीब थीं.
इमोशनल पोस्ट
जनाई ने अंतिम संस्कार के बाद अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट किया है. जनाई ने अपनी दादी को याद करते हुए जो शब्द लिखे, उनमें प्यार, यादें और जुदाई का दर्द साफ दिखता है.
सम्मान और प्यार
जनाई ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, जब मैं खुद को संभाल लूंगी तो विस्तार से लिखूंगी, लेकिन अभी के लिए, मैं यह कहना चाहती हूं कि मैं उस सम्मान और प्यार के लिए बहुत आभारी हूं जिसके साथ अनगिनत लोग उन्हें आज और आगे भी याद करते हैं.
शुक्रिया अदा
उन्होंने यह भी कहा कि मैं दिल से आपका शुक्रिया अदा करती हूं. वह इसकी हकदार थीं. मुझे एहसास है कि वह हम सबके दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी और उन्होंने यह सब ऊपर से देखा होगा.
फोटो शेयर
जनाई ने दादी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 'अलविदा, मेरे प्यार.'
स्पेशल मूमेंट्स
जनाई ने आज एक पोस्ट में दादी के साथ स्पेशल मूमेंट्स को याद किया. उन्होंने लिखा कि आज सुबह उठते ही मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपना पार्टनर इन क्राइम, अपना बेस्टफ्रेंड खो दिया है, एक ऐसा इंसान जिसने मेरी दुनिया पूरी की.
गले लगाऊं
जनाई ने बताया कि जब मैं पैदा हुई तो सबसे पहले मुझे गोद में लिया था। अब मैं क्या करूं? मैं सुबह उठकर किसे गले लगाऊं और किसके साथ चाय पीऊं?