12 April 2026
आशा भोसले के प्यार में पागल थे पंचम दा, ताई ने ऐसे रिजेक्ट किया था प्रपोजल.
आशा भोसले
मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है. 92 साल की सिंगर ने मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में आखिरी सांस ली है. उन्हें शनिवार शाम को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
पर्सनल लाइफ
इसी बीच आशा ताई की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस सब कुछ जानने के लिए गूगल सर्च कर रहे हैं और इसी बीच हम आपको बता रहे हैं कि वह आरडी बर्मन के साथ रिश्ते में कैसे आईं.
आरडी बर्मन
उन्होंने 47 साल की उम्र में आरडी बर्मन से शादी की थी. उस समय वे तीन बच्चों की मां थीं. उन दोनों की लवस्टोरी बहुत ही दिलचस्प है. पंचम दा ने उन्हें कई बार शादी के लिए प्रपोज किया था, तब जाकर वे मानी थीं.
पहली शादी
आरडी बर्मन और आशा भोसले ने 1980 में शादी की. यह उनकी दूसरी शादी थी. आरडी. बर्मन की पहली शादी रीता पटेल से हुई थी, लेकिन यह शादी ज़्यादा दिन नहीं चली.
तीन बच्चे
आशा भोसले की पहली शादी गणपतराव से हुई थी, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं. बाद में वे दोनों भी अलग हो गए. किस्मत ने आशा भोसले और आरडी बर्मन को एक साथ ला दिया.
सचिन देव बर्मन
आरडी बर्मन और आशा भोसले की पहली मुलाकात 1950 के दशक में स्टूडियो में हुई थी. उस समय में आशा पंचम दा के पिता और महान संगीतकार सचिन देव बर्मन के स्टूडियो में गाना गाने के लिए जाया करती थीं.
पंचम दा
1960 के बाद पंचम दा खुद आशा को गाने देने लगे और उस समय दोनों में बातचीत हुई.
म्यूजिक बनाना
दोनों की केमिस्ट्री तब शुरू हुई जब आरडी बर्मन ने 1960 के दशक में खुद म्यूजिक बनाना शुरू किया. उन्होंने आशा भोसले की आवाज का इस्तेमाल अलग तरीके से किया. उसी दौरान पंचम दा उनके प्यार में दीवाने हो गए थे.
सुपरहिट जोड़ी
फिल्म तीसरी मंजिल के गानों ने दोनों की जोड़ी को सुपरहिट बना दिया था. पंचम दा आशा से 6 साल छोटे थे . जब पंचम दा ने उन्हें पहली बार प्रपोज किया तो आशा जी ने मजाक में उनका प्रपोजल यह कहते हुए रिजेक्ट कर दिया कि- मैं तुमसे क्यों शादी करूंगी