21 April 2026
अवारापन दिखाने के लिए फिर पर्दे पर दिखेंगे इमरान हाशमी, दिशा पटानी भी होंगी साथ.
रोमांटिक थ्रिलर
इमरान हाशमी के फैंस के लिए एक ऐसी खबर आई है जिसका इंतजार उन्हें सालों से था. 2007 की सुपरहिट रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन’ की यादें आज भी लोगों के दिलों में ताजा हैं.
इमरान हाशमी
अब विशेष फिल्म्स ने ऑफिशियली इस कल्ट क्लासिक फिल्म के सीक्वल की अनाउंसमेंट कर दी है. यानी अब कंफर्म हो चुका है कि इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ इसी साल रिलीज़ होगी.
आवारापन 2
इमरान हाशमी स्टारर ‘आवारापन 2’ इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म की कहानी एक बार फिर प्यार, मौत और मुक्ति के इर्द-गिर्द बुनी गई है.
आइकॉनिक कैरेक्टर
सबसे एक्साइटिंग बात ये है कि इमरान हाशमी अपने आइकॉनिक कैरेक्टर ‘शिवम’ के साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं.
डायरेक्टर नितिन कक्कड़
इस बार उनके साथ पहली बार दिशा पटानी नजर आएंगी, जिससे फिल्म की फ्रेशनेस और ग्लैमर दोनों बढ़ गए हैं. डायरेक्टर नितिन कक्कड़, जिन्होंने ‘फिल्मिस्तान’ जैसी बेहतरीन फिल्म बनाई थी, इस सीक्वल की कमान संभाल रहे हैं.
डीप फीलिंग
फिल्म मेकर विशेष भट्ट का कहना है कि ‘आवारापन’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक डीप फीलिंग है. सीक्वल में भी वही पुरानी रूह और गहराई देखने को मिलेगी.
शिवम के कैरेक्टर
उन्होंने बताया कि इमरान हाशमी इस कहानी से इतना गहराई से जुड़े हुए हैं कि उन्होंने पलक झपकते ही खुद को शिवम के कैरेक्टर में ढाल लिया.
दिशा पटानी
दिशा पटानी के आने से फिल्म में एक ग्लैमर एड हो गया. ‘आवारापन 2’ की शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही है.
इंडिपेंडेंस डे
पहले ‘आवारापन 2’, 3 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे इंडिपेंडेंस डे यानी 14 अगस्त के बड़े वीकेंड पर रिलीज किया जा रहा है. ‘आवारापन 2’ को एक म्यूजिकल और इंटेंस लव स्टोरी के लेवल पर तैयार किया जा रहा है.