03 Nov 2026
आज भी है बनारसी साड़ियों का अपना जलवा! एक्ट्रेस की भी होती पहली पसंद! देखें उनका जलवा.
जादू नहीं होता कम
फैशन की दुनिया में ट्रेंड आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ कपड़े ऐसे होते हैं जिनका जादू कभी कम नहीं होता. बनारसी साड़ी भी कुछ ऐसी ही है. त्योहार हो या कोई खास फंक्शन, इसकी चमक कभी फीकी नहीं पड़ती है.
रॉयल लुक
बॉलीवुड की हसीनाएं भी इस ट्रेडिशनल साड़ी के प्यार में पड़ती नजर आ रही हैं. कभी दीपिका पादुकोण का रॉयल लुक लाइमलाइट में होता है, तो कभी करीना कपूर खान अपने मॉडर्न अंदाज से फैशन का जलवा दिखाती हैं.
माधुरी दीक्षित
माधुरी ने रॉ मैंगो की शानदार बनारसी साड़ी पहनी थी. मुगल और राजपूताना वास्तुकला से इंस्पायर डिजाइन और बारीक कारीगरी ने उनकी साड़ी को और ज्यादा खास बना दिया.
दीपिका पादुकोण
दीपिका ने साल 2023 में सब्यसाची की डिजाइन की हुई बनारसी साड़ी पहनी थी. प्योर कतान सिल्क से बनी इस साड़ी पर एंटीक गोल्ड जरी का खूबसूरत जाल वर्क था.
करीना कपूर
करीना कपूर खान ने डिजाइनर अमित अग्रवाल के साड़ी-गाउन में सबका ध्यान खींचा. इसे पुरानी बनारसी साड़ियों को नए अंदाज में तैयार करके बनाया गया था. आप भी फेस्टिव सीजन के लिए इस तरह का लुक क्रिएट कर सकती हैं.
मालविका मोहनन
दशहरे पर मालविका ने डिजाइनर सौरव दास की फ्यूशिया बनारसी साड़ी पहनी. पक्षियों और हाथियों की बारीक आकृतियों ने उनकी साड़ी की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए.
नीता अंबानी
नीता अंबानी ने स्वदेश की टंचोई हैंडलूम बनारसी साड़ी पहनी थी. गुलाबी रंग की इस साड़ी को हाथ से तैयार करने में कारीगरों को करीब दो महीने लगे. आप भी किसी खास फंक्शन के लिए इस तरह की साड़ी पहन सकती हैं.