28 May, 2026

भारत में किस नदी को कहते हैं Blood River ?

नदी का रंग

नदियों को देखकर सुकून मिलता है, क्योंकि पानी का हल्का आसमानी रंग मन को शांत करता है. 

लाल नदी

लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ नदियों का पानी लाल होता है. जी हां, भारत में भी एक ऐसी नदी है, जिसे खून की नदी कहा जाता है. 

लोहित नदी

हम बात कर रहे हैं लोहित नदी की. यह अरुणाचल प्रदेश और असम में बहती है. इसे खून की नदी कहा जाता है.

लोहित नदी

लोहित नदी का रंग खून की तरह लोल होता है.  इसके पानी में लाल लैटेराइट मिट्टी और आयरन-ऑक्साइड पाया जाता है, जिसके कारण यह लाल दिखती है. 

ब्रह्मपुत्र नदी

इसके अलावा ब्रह्मपुत्र नदी को भी रेड रिवर कहा जाता है. ब्रह्मपुत्र मुख्य रूप से मानसून के दौरान  गाद (तलछट) के कारण ही लाल दिखाई देती है。

ब्रह्मपुत्र नदी

लोहित नदी का पानी ब्रह्मपुत्र नदी में मिलता है, जिसके कारण इसका रंग हल्का लाल और भूरा दिखता है. 

पुकामयु नदी

पेरू में बहने वाली पुकामयु नदी का पानी भी लाल दिखता है. इसमें आयरन ऑक्साइड की मात्रा ज्यादा होती है. 

रियो टिंटो

स्पेन की रियो टिंटो नदी करीब 50 किलोमीटर के हिस्से में लाल दिखाई देती है. इसमें ज्यादा मात्रा में कॉपर और आयरन पाया जता है.

डैल्डिकन नदी

साइबेरिया की डैल्डिकन नदी  का रंग कारखानों से निकलने वाले कचड़े और रासायनिक रिसाव के कारण लाल दिखता है.