22 March 2026
Salman khan से लेकर Sonakshi तक, स्टार्स ने ऐसे मनाया ईद का जश्न
ईद मनाई
बीते शनिवार को देशभर में ईद का जश्न मनाया गया. बॉलीवुड और टीवी के सितारों ने भी खास अंदाय में ईद मनाई और अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी.
सोनाक्षी
सोनाक्षी और जहीर खान ने अपने क्यूट अंदाज फोटोज पोस्ट कीं. वहीं सारा अली खान ने अपनी फैमिली के साथ ईद मनाई. हिना खान से लेकर जैसमीन भसीन तक, कई सितारों ने अपनी खूबसूरत झलकियां शेयर कीं.
सलमान खान
सलमान खान हमेशा ईद के मौके पर अपने घर से फैंस को ईद मुबारक कहते हैं. इस साल भी, उनकी एक झलक पाने के लिए उनके सैकड़ों फैंस उनके घर के बाहर जमा हो गए.
हाथ हिलाकर
उन्होंने अपनी बालकनी से उन्हें हाथ हिलाकर ईद मुबारक कहा. इस दौरान उनके साथ स्क्रीनराइटर और पिता सलीम खान, भाई सोहेल खान और परिवार के दूसरे सदस्य मौजूद थे.
ईद की बधाई दी
हालांकि, इस बार सलमान खान ने घर से बाहर निकलने के बजाय अपने घर से ही ईद की बधाई दी.
सोनाक्षी-जहीर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इकबाल के साथ ईद मनाई. उन्होंने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक फोटोज फोटो शेयर कीं, जिसमें सोनाक्षी व्हाइट साड़ी में और जहीर व्हाइट कुर्ते में दिखे. फैंस कमेंट सेक्शन में खूब प्यार लुटा रहे हैं.
सारा अली खान और फैमिली
सारा अली खान इस खास मौके पर अपनी मौसी सोहा के घर गईं. उन्होंने सोहा और इनाया के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें उनका बॉन्ड साफ दिख रहा है. सारा ने अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ एक क्यूट सेल्फी भी पोस्ट की
जैस्मिन भसीन
जैस्मिन भसीन ने अपने बॉयफ्रेंड एली गोनी के साथ ईद मनाई. दोनों एथनिक कपड़ों में दिखे और साथ में बहुत खूबसूरत लग रहे थे. जैसमीन ने ब्राउन कलर का प्लाजो कुर्ता पहना था और अली ने कुर्ता पजामा. फोटोज में उनकी फैमिली के बाकी मेंबर्स भी दिखें.
दीपिका कक्कड़ की ईद
दीपिका कक्कड़ ने अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ बहुत ही खास तरीके से ईद मनाई. उन्होंने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. दीपिका बहुत हूी खूबसूरत ब्लू कलर के सूट में नजर आईं और शोएब ने भी कढ़ाई वाला कुर्ता पहना था.