9 Aug 2026
अपने हाथों को बनाना है खूबरसूरत तो एक बार ट्राई करें ये Bracelet Mehndi Design.
सोलह श्रृंगार
तीज का त्योहार सिर्फ नए कपड़े, सोलह श्रृंगार और अच्छे खाने का ही नहीं है. इस खास मौके पर मेहंदी का भी अपना अलग ही क्रेज होता है. हर साल महिलाएं और लड़कियां नए-नए मेहंदी डिज़ाइन्स ढूंढ़ती हैं, ताकि उनका लुक सबसे अलग लगे.
स्टाइलिश और ट्रेंडी
अगर इस बार आप भरी-भरी मेहंदी की जगह कुछ स्टाइलिश और ट्रेंडी चाहती हैं, तो ब्रेसलेट मेहंदी डिज़ाइन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है. ब्रेसलेट मेहंदी डिज़ाइन आजकल काफी ट्रेंड में है.
फ्लोरल ब्रेसलेट डिज़ाइन
अगर आपको फूलों वाले डिज़ाइन पसंद हैं, तो फ्लोरल ब्रेसलेट मेहंदी बढ़िया ऑप्शन है. ये डिज़ाइन हाथों को बहुत खूबसूरत और फ्रेश लुक देता है. इसे आप पारंपरिक या इंडो-वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं.
मंडाला ब्रेसलेट मेहंदी
मंडाला डिज़ाइन हमेशा से लड़कियों की पसंद रहा है. हथेली के बीच में गोल मंडाला बनाकर उसके साथ कलाई तक ब्रेसलेट जैसा पैटर्न तैयार किया जाता है.
चेन स्टाइल डिज़ाइन
अगर आपको जूलरी जैसा लुक पसंद है, तो मोती और चेन पैटर्न वाला ब्रेसलेट डिज़ाइन जरूर ट्राई करें. इसमें मेहंदी से ऐसे पैटर्न बनाए जाते हैं जो बिल्कुल चेन जैसे दिखाई देते हैं.
मिनिमल ब्रेसलेट डिज़ाइन
जो लड़कियां हल्की और सिंपल मेहंदी पसंद करती हैं. उनके लिए मिनिमल ब्रेसलेट डिज़ाइन परफेक्ट चॉइस है. इसमें बारीक लाइनों, छोटे फूलों और सिंपल पैटर्न बनाए जाते हैं.
बेल वाला पैटर्न
नेचर से प्रेरित पत्तियों और बेलों वाला ब्रेसलेट डिज़ाइन भी इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है. ये हाथों को सॉफ्ट और ग्रेसफुल लुक देता है. अगर आप पहली बार ब्रेसलेट स्टाइल मेहंदी लगवा रही हैं, तो ये डिज़ाइन अच्छा रहेगा.
बेल वाला पैटर्न
इस डिज़ाइन में कलाई पर बने ब्रेसलेट को पतली चेन जैसे पैटर्न के साथ उंगलियों से जोड़ा जाता है. ये बिल्कुल जूलरी जैसा लुक देता है. तीज के त्योहार या फिर रक्षा बंधन के लिए आप इस तरह का डिजाइन बनवा सकती हैं.