क्या है BRICS का फुल फॉर्म? जानें कौन से देश हैं इसका हिस्सा

11 September, 2026

दुनियाभर की नजरें इस समय नई दिल्ली पर है, क्योंकि भारत 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. 

18वां BRICS सम्मेलन

वैश्विक नेताओं का आना शुरु हो गया है.  11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में यह बड़ा कार्यक्रम होने वाला है.

 नई दिल्ली

 क्या आपको BRICS का मतलब पता है? जानें इसकी शुरुआत कैसे हुई और कौन से देश इसका हिस्सा हैं.

BRICS का मतलब 

दरअसल, BRICS दुनिया के प्रमुख उभरते हुए विकासशील देशों का संगठन है. इसका नाम पांच शुरुआती सदस्य देशों के नाम के अक्षरों से लिया गया है.

BRICS क्या है

B-ब्राजील, R-रूस, I- इंडिया, C-चीन, S-साउथ अफ्रीका. इस तरह संगठन का का नाम BRICS रखा गया.

फुल फॉर्म

साल 2006 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत, ब्राजील, रूस और चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक के साथ BRICS की शुरुआत  हुई थी.

शुरुआत

वर्तमान में 11 देश BRICS का हिस्सा हैं- ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), इंडोनेशिया.

सदस्य

ये देश विश्व की 49.5 प्रतिशत आबादी, वैश्विक जीडीपी के 40 प्रतिशत और विश्व व्यापार के 26  प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं.

प्रतिनिधित्व

BRICS का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग, विकास और आपसी व्यापार को बढ़ावा देना है.

उद्देश्य