16 Oct 2026
फेस्टिवल सीजन में अपनाए नया स्टाइल, ब्रोच से लेकर सिल्वर तक छाए हैं ये ट्रेंड्रस.
गहनों का तड़का
फेस्टिव सीजन आते ही कपड़ों से लेकर मेकअप तक, हर चीज की तैयारी शुरू हो जाती है. लेकिन आपका पूरा लुक तब तक अधूरा है, जब तक उसमें गहनों का सही तड़का न लगे
अलग-अलग डिजाइन
इस बार फैशन की दुनिया में जूलरी को लेकर नया ट्रेंड दिख रहा है. अब गहनों का कपड़ों से मैच करना जरूरी नहीं है, बल्कि अलग-अलग डिजाइन और स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना ज्यादा पसंद किया जा रहा है.
लेयरिंग का कमाल
इस बार मिनिमल जूलरी के बजाय लेयर्ड जूलरी का ट्रेंड है. एक नेकलेस पहनने के बजाय अलग-अलग लंबाई की कई चेन और हार पहनकर अपने लुक को खास बना सकती हैं. पुराने हार के साथ मॉडर्न जूलरी का कॉम्बिनेशन भी शानदार लगेगा.
ब्रोच से मिलेगा रॉयल लुक
ब्रोच को अब सिर्फ कोट या ब्लेजर पर लगाने के लिए नहीं रही. इस फेस्टिव सीजन में फूलों वाले एंटीक ब्रोच और स्टोन जड़े डिजाइन आपके स्टाइल को खास बना सकते हैं. साड़ी के पल्लू पर ब्रोच लगाएं या कमर के पास कई छोटे ब्रोच का इस्तेमाल करें.
सिल्वर जूलरी को बनाएं स्टेटमेंट
फेस्टिव सीजन में गोल्ड जूलरी हमेशा पसंद की जाती है, लेकिन इस बार सिल्वर जूलरी भी खूब अट्रैक्ट कर रही है. ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस, बड़े सिल्वर कंगन और यूनिक डिजाइन वाले ईयररिंग्स आपके एथनिक लुक में चार चांद लगा सकते हैं.
कमरबंद से मिलेगा ट्विस्ट
साड़ी और लहंगे के साथ कमरबंद पहनने का ट्रेंड एक बार फिर फैशन में है. ये एक्सेसरी न सिर्फ आपकी कमर को खूबसूरती से हाइलाइट करती है, बल्कि पूरे आउटफिट को रॉयल फील भी देती है.
बड़े ईयररिंग्स
अगर आप चाहती हैं कि आपका लुक बिना ज्यादा मेहनत के बेस्ट दिखे, तो बड़े ईयररिंग्स ट्राई करें. शोल्डर तक लटकने वाले झुमके, कानों से जुड़ी चेन और यूनिक डिजाइन वाले ईयर कफ इस सीजन के लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन हैं.