01 Feb 2026
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान कब-कब पहनी कौन-सी साड़ी.
2025
2025 में केंद्रीय बजट पेश करते समय, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक ऑफ-व्हाइट हैंडलूम सिल्क साड़ी पहनी थी. साड़ी में मछली-थीम वाली मधुबनी पेंटिंग की गई थी और एक सुनहरा बॉर्डर था.
2024-25
2024-25 का बजट पेश करते समय, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंगनी और सुनहरे बॉर्डर वाली सफेद मंगलगिरी सिल्क साड़ी पहनी थी.
2024
2024 के लोकसभा चुनावों से पहले अंतरिम बजट पेश करते समय, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक नीली टसर सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर पारंपरिक कांथा कढ़ाई का बारीक काम किया गया था.
2023
2023 में केंद्रीय बजट पेश करते समय, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक लाल और काली कलर की इलकल साड़ी पहनी थी, जो कर्नाटक की पारंपरिक हैंडलूम साड़ी है.
2022
2022 में बजट पेश करते समय, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ओड़िशा की रस्ट ब्राउन बोमकाई सिल्क साड़ी पहनी थी. बोमकाई साड़ी की महीन बुनाई और पारंपरिक डिज़ाइन इसे भारतीय हैंडलूम कला का एक खूबसूरत उदाहरण बनाते हैं
2021
2021 में बजट पेश करते समय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हरे बॉर्डर वाली लाल और ऑफ-व्हाइट पोचमपल्ली सिल्क साड़ी पहनी थी. पोचमपल्ली सिल्क साड़ी तेलंगाना की पारंपरिक साड़ी है.
2019
2019 में, अपना पहला यूनियन बजट पेश करते समय, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गोल्डन बॉर्डर और गोल्डन जरी के काम वाली गुलाबी मंगलगिरी साड़ी पहनी थी.