16 April 2026
क्लासी लुक के लिए शानदार है कॉलर ब्लाउज, पार्टी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में दिखेगा खास असर!
शर्ट कॉलर डिजाइन
यह सिंपल कॉलर डिजाइन आपकी हर तरह की साड़ी के साथ बहुत सुंदर लगेगा. चाहे कढ़ाई वाली साड़ी हो या कॉटन, यह डिजाइन आपकी हर साड़ी को क्लासी बना देगा.
प्रिसेंस कॉलर ब्लाउज
साड़ी के साथ क्यूट लुक चाहिए तो इस तरह का प्रिंसेस ब्लाउज डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. यह आपको रॉयल लुक देगा और आप इसे कॉलेज या ऑफिस के फंक्शन में पहन सकती हैं.
हाई नेक ब्लाउज़
कुछ हटके ट्राई करने का मन है, तो यह प्लेटड हाई नेक ब्लाउज डिजाइन जरूर ट्राई करें. इसे कैरी करने से सभी का ध्यान सिर्फ आप पर होगा. यह डिजाइन फॉर्मल सिंपल साड़ियों के साथ सुंदर लगेगा.
प्लेटेड हाई नेक ब्लाउज़
आलिया भट्ट का फेमस ब्लाउड डिजाइन तो हर बॉलीवुड लवर को ट्राई करना चाहिए. यह भी काफी क्लासी लग रहा है. यह ब्लाउज आपके पूरे लुक का स्टेटमेंट पीस बन जाएगा. इसे किसी सिंपल साड़ी के साथ पहनें.
शॉल कॉलर वाला ब्लाउज़
बनारसी साड़ियों के लिए यह शॉल बलाउज डिजाइन बेस्ट रहेगा. यह डिजाइन काफी यूनीक है. यह आपकी क्लासी क्लासी बनारसी साड़ी में एक मॉडर्न लेकिन रॉयल टच ऐड करेगा. आप इसकी स्लीव्स को पफी या सिंपल दोनों डिजाइन में बनवा सकती हैं.
शर्ट-स्टाइल कॉलर ब्लाउज
यह डिजाइन खासतौर पर उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो पारंपरिक लुक में वेस्टर्न टच देता है. फ्रंट बटन, स्ट्रक्चर्ड कॉलर और फिटेड स्लीव्स के साथ यह ब्लाउज कॉटन, लिनन या साटन में बहुत खूबसूरत लगता है.
शर्ट-स्टाइल कॉलर ब्लाउज
स्टाइल में चाहिए थोड़ी सॉफ्टनेस और मॉडर्न-टच तो पीटर पैन कॉलर ब्लाउज आपके लिए बेस्ट रहेगा. राउंड कॉलर, कॉन्ट्रास्ट कलर ऑप्शन और नेट या जॉर्जेट फैब्रिक में यह बेहद एलिगेंट लगता है.