21 April 2026
गर्मी के मौसम में मिनी ड्रेस रहती हैं ट्रेडिंग में, आपके स्टाइल का बढ़ा देती हैं स्टाइल का पारा.
वार्डरोब में कंफर्ट
गर्मियों का मौसम आते ही वार्डरोब में कंफर्ट और स्टाइल ढूंढना एक चैलेंज बन जाता है. ऐसे में जैसे फ्रेंच फ्राइज के साथ कोल्ड ड्रिंक का साथ हिट है, वैसे ही मिडी ड्रेस और सैंडल्स की जोड़ी एवरग्रीन मानी जाती है.
म्यूजिक फेस्टिवल
ऑफिस के बाद दोस्तों के साथ ड्रिंक्स पर जाना हो, किसी म्यूजिक फेस्टिवल में मस्ती करनी हो या बस पार्क में टहलना, ये कॉम्बिनेशन कभी फेल नहीं होता.
मिडी ड्रेस
साल 2026 के फैशन ट्रेंड्स पर नजर डालें तो इस बार 90 के दशक का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. ऐसे में आज हम आपके लिए 5 तरह के सैंडल्स लेकर आए हैं. ये फुटवियर इस सीजन आपकी मिडी ड्रेस के साथ बेस्ट लगेंगे.
फ्लिप-फ्लॉप
पिछले कुछ सालों से फ्लिप फ्लॉप सैंडल्स काफी ट्रेंड में हैं. अब फ्लिप-फ्लॉप सिर्फ घर में पहनने वाली चप्पल नहीं रह गई है. रनवे पर लेदर और वेलवेट के बने शानदार थॉन्ग यानी फ्लिप फ्लॉप सैंडल्स खूब ट्रेंड में हैं.
पुराना ट्रेंड
न्यूयॉर्क स्टाइल एक बार फिर ट्रेंड में है. बहुत पतली स्ट्रैप्स वाले ये सैंडल्स पैरों को एक डेलिकेट और क्लासी लुक देते हैं. मिडी ड्रेस के साथ इनका स्ट्रैपी डिजाइन एक परफेक्ट बैलेंस बनाती है, जो दिखने में काफी एलिगेंट लगती है.
रेट्रो तड़का
सिर्फ 90 के दशक ही नहीं, बल्कि 70s का रेट्रो स्टाइल भी फैशन की दुनिया में कमबैक कर चुका है. लकड़ी के सोल वाले क्लॉग्स या स्टडेड लेदर सैंडल्स इस टाइम फैशन लवर्स की पहली पसंद हैं.
कम्फर्ट और स्टाइल
अगर आप उन लड़कियों में से हैं जो फैशन के लिए कंफर्ट से समझौता नहीं करना चाहतीं, तो सेंसिबल सैंडल्स आपके लिए ही हैं. इन्हें अक्सर जियोग्राफी टीचर स्टाइल कहा जाता है क्योंकि ये काफी मजबूत और कंफर्टेबल होते हैं.
स्टेटमेंट सैंडल
अगर आप सिंपल लुक से बोर हो चुकी हैं, तो स्टेटमेंट सैंडल्स आपके लिए ही बने हैं. फ्लोरल डिजाइन, रिबन और चटक कलर्स वाले सैंडल्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं.