13 Feb 2026

Valentine’s Day पर करना है प्यार का इजहार, तो इन हिल स्टेशन का जरूर करें दौरा.

ऋषिकेश, उत्तराखंड

ऋषिकेश दूसरे ट्रेडिशनल हिल स्टेशनों जैसा नहीं है. यह पहाड़ों की चोटियों के बजाय गंगा के किनारे बसा है. यह स्पिरिचुअल टूरिज्म, एडवेंचर स्पोर्ट्स और योगा रिट्रीट का कॉम्बिनेशन है जो इसे एक यूनिक वीकेंड डेस्टिनेशन स्पॉट बनाता है. 

लैंसडाउन, उत्तराखंड

लैंसडाउन शायद उत्तर भारत के सबसे कम फेमस हिल स्टेशनों में से एक है, क्योंकि यह एक मिलिट्री कैंटोनमेंट है. यह शहर ओक और चीड़ के जंगलों में 1,700 मीटर की ऊंचाई पर बसा है.

कसोल, हिमाचल प्रदेश

शिमला के मुकाबले कसोली कम शोर वाला है, क्योंकि यह उन यात्रियों के लिए है जो कम से कम टूरिस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और ज़्यादा से ज़्यादा शांति का अनुभव करना चाहते हैं. देवदार के जंगलों से होकर पैदल चलने के रास्ते मिलता है.

नैनीताल, उत्तराखंड

नैनीताल का मेन अट्रैक्शन इसकी झील है, जिसमें बोटिंग एक मेन एक्टिविटी है. मॉल रोड झील के किनारे-किनारे चलती है और यहां होटल और रेस्टोरेंट की लाइन लगी हुई है. नैना देवी मंदिर झील के उत्तरी किनारे पर है.

गुलमर्ग 

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित गुलमर्ग एक विश्व प्रसिद्ध हिल स्टेशन और स्कीइंग डेस्टिनेशन है, जिसे 'फूलों का मैदान' कहा जाता है.

मसूरी

पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर 'मसूरी' उत्तराखंड के देहरादून जिले में स्थित एक प्रमुख हिल स्टेशन है. यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, औपनिवेशिक आकर्षण और मनोरम हिमालय दृश्यों के लिए जाना जाता है. 

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है. अपनी चाय के बागानों, कंचनजंगा के शानदार नजारों और यूनेस्को विश्व धरोहर टॉय ट्रेन के लिए प्रसिद्ध है.