21 August, 2026
मगरमच्छ का मांस
मगरमच्छ जैसे खतरनाक जानवर से सभी को डर लगता है. आपने कई खबरें सुनी होंगी, जहां मगरमच्छ किसी इंसान को मारकर खा गया.
मगरमच्छ का मांस
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ देशों में लोग मगरमच्छ को मारकर खाते हैं. वहां के लोगों की यह फेवरेट डिश है.
फेवरेट डिश
भले ही यह भारतीयों के लिए बहुत अजीब हो सकता है, लेकिन कुछ देशों में इसे बड़े चाव से खाया जाता है.
ऑस्ट्रेलिया
मगरमच्छ ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में पॉपुलर डिश है. लोग इसे ग्रिल करके और अलग-अलग तरीकों से खाते हैं.
ऑस्ट्रेलिया
दुनिया भर में होने वाले मगरमच्छ के व्यापार में ऑस्ट्रेलिया का हिस्सा 60% है. यहां के रेस्टोरेंट अपने मेन्यू में मगरमच्छ का मांस शामिल करते हैं.
थाईलैंड
थाईलैंड के कुछ हिस्सों में भी मगरमच्छ का मांस मिलता है. यहां मगरमच्छ का पालन ही खाने के लिए होता है.
थाईलैंड
थाईलैंड के स्ट्रीट फूड बाजारों और नाइट मार्केट में मगरमच्छ का सूप और पकौड़े बेचे जाते हैं. स्थानीय लोगों के बीच यह बहुत फेमस है.
चीन
इसके अलावा चीन में मगरमच्छ खाया जाता है. चीनी संस्कृति में, इसके मांस का इस्तेमाल खास डिश और पारंपरिक सूप बनाने में किया जाता है.
स्वाद
लोग बताते हैं इसका स्वाद चिकन और मछली के मिक्स जैसा होता है. इसे खाने और बेचने के नियम हर देश में अलग-अलग होते हैं.