07 July 2026

अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है ये शहर! हर गली सुनाती है साहित्य की कहानी.

कोलकाता

भारत अपने अलग-अलग कल्चर, हिस्ट्री और ट्रेडिशन के लिए दुनिया भर में फेमस है. हर स्टेट और हर शहर की अपनी अलग पहचान है. लेकिन जब बात भारत की सांस्कृतिक राजधानी की होती है, तो सबसे पहले नाम आता है कोलकाता का.

कला और साहित्य

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को ये पहचान कला, साहित्य, संगीत, रंगमंच और इंटेलेक्चुअल हेरिटेज में उसके योगदान की वजह से मिली है.

हर सड़क और इमारत

ऐसे में अगर आप ऐसा शहर घूमना चाहते हैं, जहां हर सड़क, हर इमारत और हर कोना किसी कहानी का हिस्सा लगे, तो कोलकाता आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होना चाहिए.

शानदार आर्किटेक्चर

कोलकाता कभी ब्रिटिश काल में भारत की राजधानी हुआ करती थी. साल 1911 तक राजधानी रहने की वजह से यहां आज भी कई ऐतिहासिक इमारतें और औपनिवेशिक दौर का शानदार आर्किटेक्चर देखने को मिलता है.

महान राइटर

इस शहर की असली पहचान इसकी सांस्कृतिक सोच और क्रिएटिव माहौल है, जिसने देश को कई महान राइटर, आर्टिस्ट, म्यूजिशियन और फिल्म मेकर दिए.

सत्यजीत रे 

महान कवि और नोबेल अवॉर्ड विनर रवींद्रनाथ टैगोर की जन्मभूमि होने के साथ-साथ ये शहर फेमस फिल्म डायरेक्टर सत्यजीत रे का भी घर रहा है. कोलकाता का साहित्य, थिएटर, शास्त्रीय संगीत और आर्ट आज भी देशभर के कलाकारों के लिए इंस्पिरेशन है.

विक्टोरिया मेमोरियल

अगर आप कोलकाता घूमने जाएं, तो कुछ जगहों को बिल्कुल भी मिस ना करें. विक्टोरिया मेमोरियल अपने शानदार आर्किटेक्चर और इतिहास के लिए फेमस है.

इंडियन म्यूजियम

वहीं, हावड़ा ब्रिज शहर की पहचान माना जाता है. इंडियन म्यूजियम भारत का सबसे पुराना म्यूजियम है, जहां इतिहास और संस्कृति की अनमोल धरोहरें मौजूद हैं.

मिष्टी दोई 

कोलकाता की पहचान सिर्फ वहां की संस्कृति नहीं है, बल्कि यहां का खाना भी लोगों का दिल जीत लेता है. अगर आप यहां जाएं तो फेमस काठी रोल, पुचका, कोशा मंगशो, माछेर झोल, रसगुल्ला और मिष्टी दोई का स्वाद जरूर लें.