10 March, 2026

दही के साथ मिलाकर लगाएं ये 1 चीज, बाल हो जाएंगे सिल्की और सॉफ्ट

धूल

गर्मियों में धूप और धूल मिट्टी के कारण बाल बेजान और रूखे हो जाते हैं. 

नैचुरल मास्क

आप घर में एक नैचुरल मास्क बनाकर अपने बालों में लगा सकती हैं, जिससे बाल सॉफ्ट हो जाएंगे.

दही अंडा मास्क

आप दही और अंडे को मिलाकर अपने बालों के लिए एक प्रोटीन मास्क बना सकती हैं.

कैसे बनाएं

एक कटोरी दही लें. इसमें एक अंडा डालकर इसे अच्छे से मिला लें. आप चाहें तो इसमें विटामिन-ई भी डाल सकते हैं.

बालों में लगाएं

तीनों को अच्छी तरह मिलाकर इसे बालों की जड़ों और एंड तक लगाएं.

बाल कवर करें

इस मास्क को 1 घंटे तक लगाकर रखें. यह मास्क नीचे गिरता है तो आप पॉलिथीन पहन लें.

बाल धो लें

एक घंटे बाद अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें. बालों में 2 बार शैम्पू लगाएं ताकि अंडे की बदबू न आए.

कब लगाएं

इस मास्क को हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं. कुछ हफ्तों बाद आप खुद अपने बालों में फर्क महसूस करेंगी.

पोषण

यह मास्क बालों को पोषण देता है और उन्हें चमकदार बनाता है.

बालों को कवर करें

बालों की हेल्थ के लिए उन्हें प्रदूषण से बचाकर रखें. घर से निकलने पर स्कार्फ से बालों को ढक लें.