23 September, 2026
गणपति पंडाल
दिल्ली में कई जगहों पर गणपति जी के पंडाल लगाए जाते हैं, जो बहुत फेमस हैं.
गणपति पंडाल
अगर आपने अभी तक बप्पा के दर्शन नहीं किए हैं, तो इन पंडालों में एक बार जरूर जाएं.
नेताजी सुभाष प्लेस
उत्तर-पश्चिम दिल्ली में नेताजी सुभाष प्लेस में लालबागचा राजा ट्रस्ट दिल्ली की ओर से बड़े स्तर पर पंडाल सजाया जाता है.
लक्ष्मी नगर
पूर्वी दिल्ली में लक्ष्मी नगर में श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से पंडाल लगाया गया है, जिसे ‘दिल्ली का महाराजा’ नाम से जाना जाता है.
मयूर विहार फेज-1
मयूर विहार फेज-1 में श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर समिति से जुड़ा गणेशोत्सव आयोजन भी बहुत फेमस है.
द्वारका सेक्टर-12
द्वारका सेक्टर-12 में स्थित श्री सिद्दी विनायक मंदिर भक्तों के लिए भव्य पंडाल सजाता है.
कनॉट प्लेस
कनॉट प्लेस में बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित गणेश मंदिर के आसपास गणेशोत्सव के दौरान रौनक रहती है. यहां कई गणपति पंडाल सजे हैं.
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली-एनसीआर की बात करें, नोएडा और गाजियाबाद में भी स्थानीय स्तर पर गणेश पूजा और उत्सव के आयोजन होते हैं.
दिल्ली-एनसीआर
आप गाजियाबाद में वैशाली सेक्टर-3 के गणेश पूजा ग्राउंड, नोएडा में सेक्टर-62 स्थित श्री विनायक मंदिर और सेक्टर 22 स्थित वरसिद्धि विनायगर मंदिर में गणपति पंडाल जा सकते हैं.