25 July 2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जश्न में डूबा जंतर-मंतर, देखें तस्वीरें.
इस्तीफे की खबर
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया है. प्रधान इस्तीफे की खबर सुनते ही जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल शुरू हो गया.
रंग लगाकर
इस्तीफे की खबर सुनने के बाद प्रदर्शनकारियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. इस दौरान कुछ लोगों ने रंग लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया.
जीत का जश्न
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास और उनके समर्थकों ने इस जीत का जश्न मंच पर ही सेलेब्रेट किया.
पोस्टर लहराकर
प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनने के बाद प्रदर्शनकारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने पोस्टर लहराकर जश्न मनाया.
अंतिम मकसद
युवाओं का उत्साह देखकर ऐसा लगा कि मानो उन्होंने कोई बड़ी आजादी हासिल कर ली हो. साथ ही सरकार को झुकाना उनका अंतिम मकसद है.
अभिजीत दीपके
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके का वीडियो भी सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि वो मोबाइल फोन पर इस्तीफे की खबर सुनकर मंच पर ही झूम उठते हैं.
हम यही चाहते थे
जंतर-मंतर पर जुटे हुए बच्चों का कहना है कि हम यही चाहते थे. अच्छा है कि जवाबदेही ली और इस्तीफा दे दिया.
डांस करते दिखे
वहां पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद युवा और छात्र इस्तीफे का जश्न मनाते दिख रहे हैं. जनपथ से लेकर जंतर मंतर तक स्टूडेंट डांस करते दिख रहे हैं.