09 March 2026

रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा रिकॉर्ड, तोड़ा रिकॉर्ड.

धुरंधर 2 

धुरंधर 2 की रिलीज से पहले ही इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई-एक्शन सीक्वल ने थिएटर में रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचना शुरू कर दिया है.

प्रीमियर एडवांस बुकिंग

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की प्रीमियर एडवांस बुकिंग को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. यही वजह है कि बड़ी प्रीमियर एडवांस बुकिंग का नया बेंचमार्क सेट कर दिया है.

दर्शकों की दीवानगी

 फिल्म के लिए दर्शकों की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टिकट बुकिंग शुरू होते ही कई शहरों में सीटें तेजी से भरने लगीं हैं.

प्रीमियर शो

फिल्म के 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीमियर शो के लिए एडवांस बुकिंग हाल ही में शुरू हुई और कुछ ही समय में भारी डिमांड देखने को मिली.

प्रीव्यू शो

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अब तक देशभर में 2 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं. इन टिकटों से फिल्म ने केवल प्रीव्यू शो के जरिए करीब 12.29 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

18.1 करोड़

वहीं अगर ब्लॉक सीटों को भी शामिल किया जाए तो प्रीमियर एडवांस बुकिंग से इसकी कुल कमाई करीब 18.1 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

चौंकाने वाले आंकड़े

खास बात यह है कि यह आंकड़े अभी शुरुआती दौर के हैं और फिल्म की रिलीज में अभी 9 दिन बाकी हैं यानी इसकी एडवांस बुकिंग में अभी हैरान करने वाले आंकड़े देखने को मिलेंगे.

क्रेज पूरे देश में फैला

फिल्म की प्री-सेल्स हिंदी के साथ-साथ कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी हो रही हैं, जिससे इसका क्रेज पूरे देश में देखने को मिल रहा है.