26 March, 2026

कौन है धुरंधर 2 का सबसे महंगा एक्टर, जानें पूरी स्टारकास्ट की फीस

धुरंधर

धुरंधर का क्रेज हर तरफ छाया है. सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए भीड़़ लगी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म का सबसे महंगा एक्टर कौन है.

अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल ने धुरंधर 2 में इलियास कश्मीरी की भूमिका निभाई है. धुरंधर 2 के लिए अर्जुन रामपाल को 1 करोड़ रुपये की फीस मिली है.

सारा अर्जुन

धुरंधर 2 में सारा अर्जुन को एक बार फिर यलीना जमाली के कैरेक्टर में देखा गया. इस फिल्म के लिए सारा ने 1 करोड़ रुपये की फीस ली है.

संजय दत्त

संजय दत्त ने फिल्म में चौधरी असलम का रोल किया है, धुरंधर 2 के लिए उन्हें 10 करोड़ रुपये की फीस मिली है.

आर माधवन

आर माधवन ने फिल्म में अजय सान्याल का रोल प्ले किया है, धुरंधर 2 के लिए आर माधवन को 9 करोड़ रुपये फीस मिली है.

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने फिल्म में मेन लीड हमजा अली और जसकीरत सिंह रंगी का रोल प्ले किया है. उन्होंने सबसे ज्यादा फीस ली है.

रणवीर सिंह की फीस

रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को 50 करोड़ रुपये मिले हैं. वहीं पहले पार्ट के लिए भी उन्होंने इतनी ही फीस ली थी. 

धुरंधर 1 की कमाई

दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर 1 ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. साथ ही इसने कई रिकॉर्ड भी तोड़े हैं.

धुरंधर 2 की कमाई

धुरंधर 2 का क्रेज अभी जारी है. अब तक के आंकड़ों के अनुसार, धुरंधर 2 ने रिलीज के 8 दिन के अंदर ही वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.