20 March 2026
Dhurandhar 2 ने थियेटर में मचाया गदर, जमकर हुई रणवीर सिंह की तारीफ.
धुरंधर: द रिवेंज
गुरुवार को जब देशभर के सिनेमाघरों के पर्दे पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ शुरू हुई, तो नजारा देखने लायक था. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर वो तूफान खड़ा कर दिया है
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह के फैंस के लिए तो ये किसी फेस्टिवल से कम नहीं है. एडवांस बुकिंग के मामले में इस फिल्म ने 15 लाख टिकटें बेचकर पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.
पहला शो
मुंबई के सिनेमाघरों में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला शो देखकर बाहर निकले लोगों के चेहरे पर जो चमक थी, उसने पूरी कहानी बयां कर दी. किसी ने इसे ’10 में से 10′ नंबर दिए
थियेटर
एक ऑडियन्स ने तो यहां तक कह दिया कि जब तक थियेटर की लाइटें पूरी तरह जल न जाएं, तब तक अपनी सीट से हिलना भी मत.
सीट से बांधे
ऑडियन्स का कहना है कि फिल्म की कहानी, एक्शन और अंत में आने वाला ट्विस्ट आपको अपनी सीट से बांधे रखेगा. 4 घंटे की लंबी फिल्म होने के बावजूद दर्शकों को एक पल के लिए भी बोरियत महसूस नहीं हुई.
जसकीरत सिंह रांगी
फिल्म में रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रांगी और हमजा अली मजारी का किरदार निभाया है. उनकी एक्टिंग को लेकर दर्शक दीवाने हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि रणवीर ने इस रोल को पूरी तरह से जिया है.
सपोर्टिंग कास्ट
रणवीर के साथ-साथ सपोर्टिंग कास्ट में राकेश बेदी और सारा अर्जुन ने भी अपनी परफॉर्मेंस से सबको हैरान कर दिया है.
सपोर्टिंग कास्ट
रणवीर के साथ-साथ सपोर्टिंग कास्ट में राकेश बेदी और सारा अर्जुन ने भी अपनी परफॉर्मेंस से सबको हैरान कर दिया है.