12 February, 2026

गुजरात से लेकर हिमाचल तक, जानें कैसे हर राज्य की कढ़ी होती है अलग

टेस्टी कढ़ी

कढ़ी सभी की फेवरेट होती है,  दही का खट्टा स्वाद और बेसन के पकोड़े मन खुश कर देते हैं. 

अलग रेसिपी

आज हम आपको बताएंगे कि कैसे हर राज्य में कढ़ी बनाने की रेसिपी और टेस्ट अलग होता है. 

पंजाबी कढ़ी

पंजाबी कढ़ी गाढ़ी, क्रीमी और स्वाद से भरपूर होती है. इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है और ऊपर से क्रिस्पी पकोड़े डाले जाते हैं.

गुजराती कढ़ी

गुजराती कढ़ी थोड़ी मीठी और हल्के मसालेदार होती है. इसमें दही, गुड़ और अदरक का बैलेंस होता है, जिससे इसका टेस्ट थोड़ा बदल जाता है.

सिंधी कढ़ी

सिंधी कढ़ी अनोखी होती है क्योंकि इसमें मौसमी सब्ज़ियां और इमली डालकर बनाया जाता है. यह मसालेदार कढ़ी होती है.

महाराष्ट्रियन कढ़ी

महाराष्ट्रियन कढ़ी को तकाची कढ़ी भी कहा जाता है, यह पतली और हल्के मसालेदार होती है. 

राजस्थानी गट्टे की कढ़ी

गट्टे की कढ़ी में पकौड़ों की जगह, बेसन के गट्टे डाले जाते हैं. राजस्थानी कढ़ी मसालेदार और तीखी होती है, कई बार इसे बिना गट्टे या पकौड़े के बनाया जाता है.

हिमाचली कढ़ी

हिमाचली कढ़ी बेसन की जगह चावल के आटे से बनाई जाती है, जिससे इसका टेक्सचर खास होता है. इसमें हल्का मिट्टी जैसा स्वाद होता है.

साउथ इंडियन कढ़ी

साउथ इंडिया में कढ़ी को  मोर कुझाम्बू कहा जाता है. यह कढ़ी हल्की और रिफ्रेशिंग होती है, जिसमें नारियल और करी पत्ते का स्वाद होता है.