22 June, 2026
रात में चार्जिंग
कई लोग अपने फोन को रात में चार्जिंग में लगाकर सो जाते हैं, जिससे फोन की बैटरी फुल होने के बाद भी चार्जिंग होती रहती है.
2-3 घंटे चार्ज करें
फोन चार्ज होने के लिए सिर्फ 2-3 घंटे की जरूरत होती है. रातभर फोन चार्ज में लगाने से आपके फोन की बैटरी और परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है.
ओवरहीटिंग
रातभर फोन चार्ज होने से फोन ओवरहीट हो जाता है, जिससे बैटरी की क्षमता घटने लगती है.
बैटरी फूलना
ज्यादा हीट होने से फोन की बैटरी भी फूलने लगती है. इसलिए चार्ज होने के बाद फोन को हटा लेना चाहिए.
बैटरी लाइफ
रातभर फोन चार्ज में लगाने से लिथियम-आयन बैटरी की लाइफ तेजी से कम हो जाती है. इसके अलावा बिजली भी बर्बाद होती है.
शॉर्ट सर्किट
बैटरी खराब होने और लोकल चार्जर इस्तेमाल करने पर रात में शॉर्ट सर्किट होने का खतरा रहता है. इसलिए यह गलती कभी न करें.
फोन हैंग होना
बैटरी खराब होने से फोन हैंग और धीमा होना शुरू हो जाता है. ज्यादा वोल्टेज और हीटिंग से फोन का मुख्य सर्किट बोर्ड खराब हो सकता है.
वेंटिलेशन
इसके अलावा फोन को कभी तकिए या गद्दे के नीचे नहीं रखना चाहिए. वेंटिलेशन न मिलने से आग लग सकती है.
फुल चार्च न करें
इसके अलावा फोन को कभी 100 प्रतिशत फुल चार्ज नहीं करना चाहिए. हमेशा बैटरी 90 प्रतिशत चार्ज होने पर चार्जर से निकाल दें.