27 September, 2026
कॉनसर्ट
आजकल कॉनसर्ट में जाना एक ट्रेंड बन गया है, जहां बहुत तेज आवाज में डीजे बजते हैं.
तेज आवाज
कुछ लोग घरों में भी बहुत तेज आवाज में म्यूजिक सुनते हैं. यह आवाज आपको बहरा कर सकती है.
सीमित डेसीबल यूनिट
आवाज की तेजी को डेसीबल यानी डीबी में मापा जाता है. हमारे कानों के लिए एक सीमित डेसीबल यूनिट बताई गई है.
80 डीबी
डब्ल्यूएचओ के अनुसार, 80 डीबी तक की आवाज को सीमित समय तक सुनना सुरक्षित माना जाता है.
90 डीबी
90 डीबी पर सुरक्षित सुनने का समय घटकर करीब 4 घंटे प्रति सप्ताह रह जाता है.
100 डीबी
क्लब और कॉन्सर्ट जैसे जैसी जगहों पर डीजे की आवाज 100 डीबी तक या उससे ज्यादा पहुंच सकती है.
100 डीबी
डब्ल्यूएचओ ने ऐसे कार्यक्रमों में औसत आवाज 100 डीबी से ज्यादा न रखने की सलाह दी है.
सुनने की क्षमता
बहुत तेज आवाज से कानों में घंटी बजना या सुनाई कम देना शुरू हो सकता है. अचानक आने वाली बेहद तेज आवाज भी सुनने की क्षमता कम कर सकती है.
शांत जगह पर जाएं
डीजे स्पीकर से दूरी बनाए रखना और बीच-बीच में शांत जगह पर जाना कानों को सेहत के लिए अच्छा होता है.