29 April, 2026

गर्मियों में पीएं ये 7 ड्रिंक्स, बॉडी रहेगी कूल-कूल

पानी की कमी

गर्मियों में शरीर में पानी की कमी से कमजोरी आ जाती है. ऐसे में हाइड्रेशन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. 

7 ड्रिंक्स

आज हम आपको बताएंगे 7 ऐसे ड्रिंक्स, जो गर्मियों में रोज पीने से आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहेगी.

नींबू पानी

नींबू पानी शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है, विटामिन C देता है और गर्मी में थकान, डिहाइड्रेशन और लू से बचाने में मदद करता है.

नारियल पानी

नारियल पानी नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, शरीर को ठंडक देता है और पानी की कमी जल्दी पूरी कर ऊर्जा बनाए रखता है.

छाछ

छाछ पीने से पाचन सुधरता है. यह शरीर को ठंडा रखती है और गर्मी में एसिडिटी व पेट की जलन से राहत दिलाती है.

आम पन्ना

कच्चे आम से बना आम पन्ना लू से बचाने में मददगार होता है. यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है.

तरबूज जूस

 तरबूज जूस पानी से भरपूर होता है. यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और गर्मी में तुरंत ठंडक का एहसास देता है.

बेल का शरबत

बेल का शरबत पेट के लिए बेहद लाभकारी होता है. यह शरीर को ठंडा रखता है और हीट स्ट्रोक से बचाने में मदद करता है.

सत्तू ड्रिंक

सत्तू ड्रिंक गर्मियों में आपको ठंडक के साथ-साथ प्रोटीन भी देता है. यह लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखता है .