16 March 2026
ईद से पहले इन मेहंदी डिजाइन से सजाएं अपने हाथ, आपकी खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद.
चांद-तारा स्टाइल
ईद के मौके पर चांद और सितारों से बेहतर और क्या हो सकता है? अपनी हथेली के बीचों-बीच एक छोटा सा सर्कल बनाएं और उसके पास डॉट्स लगाएं. उंगलियों के पोरों पर आप अपनी पसंद के हिसाब से डिजाइन बना सकती हैं.
ब्रेसलेट लुक
मॉडर्न लुक चाहने वाली लड़कियों के लिए ये बेस्ट मेहंदी डिजाइन है. अगर आपको पूरी हथेली भरी हुई पसंद नहीं है, तो जूलरी स्टाइल मेहंदी ट्राई करें.
मंडाला आर्ट
मंडाला आर्ट कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता. इस तरह का मेहंदी डिजाइन आपको प्रोपर ट्रेडिशनल लुक देता है. रचने के बाद इसका डिजाइन और भी निखर कर आता है. आप इस ईद पर इसे भी ट्राई कर सकती हैं.
वन-फिंगर डिजाइन
पूरी हथेली पर डिजाइन बनाने के बजाय सिर्फ एक उंगली से शुरू करते हुए हथेली के नीचे तक एक तिरछी बेल ले जाएं. इसमें आप छोटे फूल या सिर्फ पत्तियां बना सकती हैं. ये डिजाइन हाथों को लंबा और स्लिम दिखाता है.
बैक-हैंड पैटर्न्स
हथेली के पीछे की तरफ के लिए ज्योमेट्रिक डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में हैं. इसे बनाने के लिए बस कुछ सीधी लकीरें या चेक डिजाइन यूज करें. ये मेहंदी डिजाइन बिगिनर्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.
फ्लोरल डिजाइन
हथेली के बीच में एक गोल घेरा बनाएं और उसके किनारों पर छोटे-छोटे फूलों की पंखुड़ियां जोड़ दें. उंगलियों पर छोटे-छोटे पत्ते बना दें. ये डिजाइन जितना सिंपल है, उतना ही सोबर भी.