15 June, 2026

रोजाना कितने आम खाना चाहिए? ज्यादा खाने से हो सकती हैं ये परेशानियां

गर्मियां

गर्मियों में आम खाना हर किसी को पसंद है. रसीले आम बच्चों को भी बहुत पंसद होते हैं. लेकिन  ज्यादा आम खाने से शरीर में परेशानियां हो सकती हैं.

ज्यादा आम

कई लोगों को आम इतना पसंद होता है कि वे खाते समय गिनती नहीं करते.  इससे उनकी सेहत पर गलत असर पड़ सकता है.

शुगर लेवल बढ़ना

जिन लोगों को शुगर की समस्या है, उन्हें बहुत कम आम खाना चहिए. आम में  प्राकृतिक चीनी (फ्रुक्टोज) की मात्रा अधिक होती है, जिससे शुगर लेवल बढ़ सकता है.

वजन बढ़ना

आम में कैलोरी काफी ज्यादा होती है, इसलिए रोजाना ज्यादा आम खाने से शरीर का वजन तेजी से बढ़ सकता है.

पिंपल्स

आम की तासीर गर्म होती है. ज्यादा आम खाने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है और चेहरे पर पिंपल्स की समस्या हो सकती है.

एलर्जी

आम को बिना साफ किए खाने से एलर्जी हो सकती है. उसके छिलके के संपर्क में आने से स्किन पर खुजली, सूजन या चकत्ते हो सकते हैं.

गला खराब

आम खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने या आम के ऊपरी हिस्से के रस से गले में दर्द और खराश हो सकती है.

दांत में कैविटी

आम बहुत मीठा होता है, जिससे दांतों में बैक्टीरिया के पनपने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे कैविटी हो सकती है.

कितने आम खाएं

एक स्वस्थ व्यक्ति रोजाना 1 से 2 मीडियम साइज के आम खा सकता है. वहीं डायबिटीज के मरीज को आधा आम ही खाना चाहिए. इससे ज्यादा खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है.