24 May, 2026
संक्रामक बीमारी
इबोला एक बेहद खतरनाक संक्रामक बीमारी है, जो कांगो और युगांडा में तेजी से फैल रही है.
177 लोगों की मौत
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, कांगो और युगांडा में अब तक इस वायरस से 177 मौतें हुई हैं.
24 May, 2026
भारत सरकार ने नागरिकों को इन देशों की यात्रा न करने की सलाह दी है. जानें इस वायरस के लक्षण क्या हैं.
तेज बुखार/सिरदर्द
संक्रमण की शुरुआत में मरीज को अचानक बहुत तेज बुखार आता है. बुखार के साथ ही मरीज को लगातार और असहनीय सिरदर्द की शिकायत होती है.
मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
पूरे शरीर की मांसपेशियों और जोड़ों में भयंकर दर्द महसूस होता है. शरीर की ऊर्जा पूरी तरह खत्म हो जाती है और मरीज बेहद कमजोर हो जाता है.
उल्टी
मरीज को कुछ भी निगलने में तकलीफ होती है और गले में सूजन आ जाती है. बीमारी बढ़ने पर पेट खराब हो जाता है और लगातार उल्टी होने लगती है.
गंभीर दस्त
मरीज को दस्त होने लगते हैं, जिससे शरीर में पानी की भारी कमी हो जाती है. पेट में मरोड़ और तेज दर्द बना रहता है.
त्वचा पर लाल चकत्ते
बीमारी के 5वें से 7वें दिन के बीच चेहरे, गर्दन और छाती पर लाल रंग के दाने या चकत्ते उभर आते हैं.
रक्तस्राव
गंभीर स्थिति में मरीज की नाक, मसूड़ों, आंख या मल-मूत्र के रास्ते खून बहने लगता है, जो इस बीमारी का सबसे खतरनाक लक्षण है.