24 Jan 2026
घर के फंक्शनों में बिखेरें अपना जलवा, स्टाइलिश शिमरी साड़ी पहनकर दिखाए अपना नया रूप.
गोल्डन साड़ी
गोल्डन कलर की यह शिमर वाली साड़ी बहुत ही खूबसूरत लग रही है. इस पर मोतियों से छोटे-छोटे फूलों की डिटेलिंग की गई है. इस तरह की साड़ी आपको ऑनलाइन आसानी से मिल जाएगी.
स्काई ब्लू साड़ी
स्काई ब्लू कलर हर लड़की पर सुंदर लगता है. इस तरह की स्काई ब्लू सीक्वेंस वाली साड़ी एक दीवा वाला लुक दे रही है. इसका ब्लाउज सबसे यूनीक है और नेक का डिजाइन भी बहुत खूबसूरत लग रहा है.
क्रीम कलर साड़ी
सौम्या टंडन की क्रीम कलर की साड़ी भी एंगेजमेंट में पहनने के लिए अच्छा ऑप्शन है. व्हाइट कलर एंगेजमेंट की रात को सबसे ज्यादा शाइन करेगा इसलिए सबकी नजर आपके ऊपर ही होगी.
सिल्वर साड़ी
यह सिल्वर कलर की साड़ी बिल्कुल रानी जैसी फीलिंग दे रही है. साड़ी के दोनों स्टाइल बहुत सुंदर हैं. आप फुल स्लीव्स या स्लीवलेस ब्लाउज बनवा सकती हैं. इसके साथ ग्रीन एमराल्ड नेकलेस आपके लुक में आउटशाइन करेगा.
लैवेंडर साड़ी
लैवेंडर एक एस्थेटिक कलर है. अगर आपको एक सिंपल लुक चाहिए तो इस तरह की लैवेंडर कलर की साड़ी आपके लिए बेस्ट है. इसके साथ आप सिंपल झुमके और पतला से पेंडेंट पहन सकती हैं.
हल्के पर्पल रंग की शिमरी साड़ी
जान्हवी कपूर की ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई मोव यानी हल्के पर्पल रंग की शिमरी साड़ी पहनी. इसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्रालेट ब्लाउज और स्टेटमेंट ज्वैलरी पहनी थी.
तारा सुतारिया
एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी मनीष मल्होत्रा की इसी क्रिएशन में नज़र आई. इसके साथ उन्होंने सिल्वर रंग के ब्लाउज, डायमंड नेकलेस और गोल्डन शिमरी क्लच बैग को टीमअप किया था.
करीना कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना ने ही शिमरी साड़ी सबसे पहले वियर की थी. उन्होंने रोज पिंक साड़ी को मटैलिक-पीच डीप नेक बैकलेस ब्रालेट के साथ स्टाइल किया था.
करिश्मा कपूर
एक्ट्रेस करिश्मा ने लैक्मे फैशन वीक 2019 के पहले दिन की आफ्टर पार्टी में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन ब्लैक शिमरी साड़ी पहनी थी. साड़ी के साथ ब्लैक क्लच भी लिया था.