24 July 2026

सावन में दिखना है खास, तो एक बार जरूर ट्राई करें Green Blouse के ये डिजाइन; किसी मॉडल से नहीं लगेंगी कम

फैशन का रंग 

सावन का महीना आते ही हर तरफ हरियाली के साथ फैशन का रंग भी गहरा हो जाता है. इस मौसम में हरे रंग की साड़ी पहनने का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है.

खूबसूरत साड़ी

अगर आप चाहती हैं कि आपकी साड़ी सबसे अलग और स्टाइलिश लगे, तो सिर्फ खूबसूरत साड़ी ही नहीं, बल्कि उसका ब्लाउज डिज़ाइन भी खास होना चाहिए. अच्छा ब्लाउज आपके पूरे लुक को मिनटों में बदल सकता है.

डीप यू नेक बैक डिज़ाइन

अगर आप ट्रेडिशनल लुक में हल्का ग्लैमरस टच चाहती हैं, तो डीप यू नेक बैक डिज़ाइन सबसे अच्छा ऑप्शन है. इसके साथ डोरी और छोटे छोटे टैसल्स लगवाने से ब्लाउज और भी शानदार दिखता है.

बोट नेक फ्रंट डिज़ाइन

सिंपल लेकिन क्लासी लुक पसंद करने वाली लड़कियों के लिए बोट नेक डिज़ाइन हमेशा ट्रेंड में रहता है. ये गर्दन को लंबा दिखाता है. ऑफिस पूजा, तीज या सावन के महीने के लिए ये ब्लाउज डिज़ाइन शानदार रहेगा.

पोटली बटन बैक डिज़ाइन

इन दिनों पोटली बटन वाले ब्लाउज खूब पसंद किए जा रहे हैं. पीछे की तरफ लगे फैब्रिक बटन की लाइन ब्लाउज को रॉयल लुक देती है. अगर आपकी साड़ी सिंपल है, तो इस तरह का ब्लाउज उसे भी खास बना सकता है.

स्क्वायर नेक फ्रंट और बैक

स्क्वायर नेक डिज़ाइन इन दिनों फैशन की दुनिया में काफी ट्रेंड कर रहा है. ये लगभग हर बॉडी टाइप पर अच्छा लगता है. खासकर चोकर या टेंपल जूलरी के साथ इसका कॉम्बिनेशन शानदार लगता है.

कटआउट बैक डिज़ाइन

अगर आप मॉडर्न और ट्रेडिशनल का परफेक्ट मिश्रण चाहती हैं, तो कटआउट बैक डिज़ाइन चुन सकती हैं. गोल, पत्ते या फूल के शेप का कटआउट ब्लाउज स्टाइलिश लुक देता है.

वी नेक फ्रंट

वी नेक फ्रंट डिज़ाइन हमेशा स्लिम और स्मार्ट लुक देता है. वहीं पीछे की तरफ हल्की कढ़ाई, गोटा-पट्टी या मिरर वर्क ब्लाउज को फेस्टिव लुक देता है. ये डिज़ाइन सावन, हरियाली तीज और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.