18 May, 2026

गैलेक्सी से इंस्पायर्ड रखें अपने बेबी का नाम, यहां देखें यूनीक नामों की लिस्ट

अयान

अयान एक पॉपुलर संस्कृत नाम है जिसका मतलब है “रास्ता” या “सफर.” यह नाम मॉडर्न लगता है, लेकिन ट्रेडिशन से जुड़ा है, जो ज़िंदगी के सफ़र और कॉस्मिक रिदम को दिखाता है.

नक्ष

नक्ष नाम नक्षत्र निकला है, जिसका मतलब है “तारा” या “तारामंडल.” इसको बोलना आसान है और इसका गहरा एस्ट्रोनॉमिकल महत्व है. यह चमक और किस्मत को दिखाता है.

आरुष

संस्कृत में आरुष का मतलब है “सूरज की पहली किरण”. यह नई शुरुआत और रोशनी को दिखाता है. यह नाम गैलेक्सी से जुड़ा है और बोलने में मॉडर्न भी साउंड करता है.

विहान

विहान का मतलब है “सुबह”. यह उगते सूरज जो उम्मीद और एनर्जी को दिखाता है. इस नाम में एक पॉजिटिव और अच्छा एहसास है.

रेयांश

रेयांश का मतलब है  “सूरज की रोशनी की किरण.” यह चमक और एनर्जी को दिखाता है. इस नाम में मॉडर्न अपील है, साथ ही यह  पॉजिटिविटी से भी से जुड़ा है.

कैरव

कैरव का मतलब है चांदनी में खिलने वाला सफेद कमल. यह शांति और सुंदरता से जुड़ा है. इस नाम में चांद की तरह दिव्य आकर्षण है और यह काफी यूनीक है.

अर्का

अर्का संस्कृत में सूरज का दूसरा नाम है. यह एनर्जी, पावर और जीवन शक्ति को दिखाता है. यह छोटा और मज़बूत नाम है, जो लड़कियों के लिए अच्छा ऑप्शन है.

समर

समर का मतलब है “योद्धा”. यह एक हल्की आसमानी वाइब देता है, साथ ही इसे बोलना आसान है और भारत में इसका बहुत इस्तेमाल होता है. बेबी बॉय के लिए यह नाम अच्छा है.

अधृत

अधृत का मतलब है “वह जो खुद पर टिका हो,” जिसे अक्सर दिव्य या कॉस्मिक शक्ति से जोड़ा जाता है. यह स्थिरता और ताकत को दिखाता है, बिल्कुल यूनिवर्स की तरह.