11 Aug 2026
ये Bridal Outfit बना देंगे आपके लुक को और भी खास, एक बार जरूर करें ट्राई.
गोल्डन डिटेलिंग
शादी के आउटफिट में गोल्ड का अपना ही जलवा है. लहंगा हो, साड़ी हो या अनारकली, गोल्डन डिटेलिंग किसी भी लुक को रिच और रॉयल बना सकती है. लेकिन गोल्ड अकेले ही अच्छा नहीं लगता.
गोल्ड और व्हाइट
व्हाइट कलर गोल्ड की चमक को बैलेंस करता है. दोनों साथ मिलकर बहुत ही क्लीन और एलिगेंट लुक देते हैं. आइवरी और गोल्ड का लहंगा, साड़ी या एंगेजमेंट आउटफिट खासतौर पर डे फंक्शन के लिए अच्छा रहता है.
गोल्ड और ब्लैक
ब्लैक और गोल्ड का कॉम्बिनेशन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता. ब्लैक गोल्ड की चमक को और शानदार बनाता है, जिससे जरी, सीक्विन और मेटैलिक एम्ब्रॉयडरी ज्यादा खूबसूरत नजर आती है.
गोल्ड और नेवी
अगर लाल से हटकर ट्रेडिशनल लेकिन रिच लुक चाहिए, तो नेवी और गोल्ड चुनें। नेवी का डीप शेड गोल्डन वर्क को बहुत खूबसूरती से उभारता है. नेवी-गोल्ड लहंगा या अनारकली किसी भी इवनिंग फंक्शन में बेहद रॉयल लगेगा।
गोल्ड और ब्राउन
चॉकलेट, वॉलनट या चेस्टनट ब्राउन के साथ गोल्ड बहुत खूबसूरत लगता है. यह कॉम्बिनेशन ट्रेडिशनल लाल का शानदार ऑप्शन बन सकता है. एंटीक गोल्ड जरी वाला ब्राउन लहंगा या साड़ी इंटिमेट वेडिंग और रिसेप्शन के लिए बढ़िया है.
गोल्ड और येलो
येलो और गोल्ड साथ मिलकर परफेक्ट ग्लो देते हैं. ये कॉम्बिनेशन हल्दी, डे टाइम फंक्शन और स्प्रिंग वेडिंग के लिए बढ़िया है. ये थोड़ा बोल्ड लुक देता है, लेकिन सही स्टाइलिंग के साथ काफी फ्रेश लगता है.
गोल्ड और एमराल्ड ग्रीन
एमराल्ड ग्रीन और गोल्ड का रिश्ता पुराना और बहुत खूबसूरत है. गहरा हरा रंग गोल्ड की चमक को बैलेंस करता है. दोनों कलर मिलकर शाही लुक देते हैं.
गोल्ड और रेड
रेड और गोल्ड इंडियन ब्राइडल फैशन की सबसे बड़ी पहचान है. लाल लहंगे या साड़ी पर गोल्डन जरी, जरदोजी या एम्ब्रॉयडरी का काम दुल्हन के लुक को पूरी तरह ट्रेडिशनल और ग्रैंड बना देता है.
गोल्ड और पिंक
ब्लश, रोज या फ्यूशिया, पिंक के हर शेड के साथ गोल्ड का अलग मूड बनता है. ब्लश पिंक और एंटीक गोल्ड काफी सॉफ्ट और एलिगेंट दिखते हैं.